फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jyoti of Teesa School topped in solo classical singing.

Chamba News: एकल गायन शास्त्रीय में तीसा स्कूल की ज्योति रहीं अव्वल

Wed, 15 Oct 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Oct 2025 10:39 PM IST
विज्ञापन
Jyoti of Teesa School topped in solo classical singing.
चंबा। जिला स्तरीय कला उत्सव का आयोजन पीएम श्री उत्कृष्ट राजकीय बाल विद्यालय चंबा में किया। इस का उद्घाटन जिला परियोजना अधिकारी एवं क्वालिटी एजुकेशन के उपनिदेशक भाग सिंह ने किया। इस दौरान एकल गायन शास्त्रीय में तीसा स्कूल की ज्योति ने प्रथम स्थान, कियाणी स्कूल के साहिल ने द्वितीय स्थान और चनेड़ स्कूल के सात्विक भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

पारंपरिक समूह गान में भरमौर स्कूल ने प्रथम स्थान, चनेड़ स्कूल ने द्वितीय स्थान और नगाली स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय वादन मेलोडी में सरोल स्कूल के रुद्रांश ने प्रथम, टुंडी स्कूल के साहिल ने द्वितीय और सिंगाधार स्कूल की पायल ने तृतीय प्राप्त किया। शास्त्रीय वादन पारंपरिक में रंडोह स्कूल के रोहित कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

समूह वादन में करियां स्कूल ने प्रथम, सरोल स्कूल ने द्वितीय और नगाली स्कूल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शास्त्रीय नृत्य एकल में सरोल स्कूल की सिमरन ने प्रथम, कन्या विद्यालय चंबा की आशना ने द्वितीय और बलेरा स्कूल की जीविका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पारंपरिक समूह नृत्य में बनीखेत स्कूल प्रथम, बेली स्कूल द्वितीय और भरमौर स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। नाटक में रायपुर स्कूल प्रथम, हटली स्कूल द्वितीय और सरोल स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम समन्वयक डॉ राशि जंदरोटिया ने बताया कि कार्यक्रम में 14 शिक्षा खंडों के 249 छात्र और छात्राओं और 50 अध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed