फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   jwala wins vollyball match

मां ज्वाला आईटीआई ने खुशनगरी को हराकर जीता वॉलीबाल का फाइनल

Thu, 17 Nov 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा Updated Thu, 17 Nov 2016 06:56 PM IST
विज्ञापन
jwala wins vollyball match
प्रत‌ियो‌ग‌िता के व‌िजेता ख‌िलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला

बोंखरी मोड़ में चल रही आईटीआई की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन वीरवार को वॉलीबाल प्रतियोगिता का मैच बट्ट आईटीआई खुशनगरी व कोटी के बीच में खेला गया। जिसमें खुशनगरी की टीम विजेता रही।

विज्ञापन


दूसरा मैच मां ज्वाला आईटीआई और चंबा आईटीआई के बीच में खेला गया। जिसमें मां ज्वाला आईटीआई की टीम विजेता रही। तीसरा मैच बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ और जीवन लक्ष्या के बीच में खेला गया। जिसमें बोंखरी मोड़ की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल मैच मां ज्वाला आईटीआई परेल और हिल मॉडर्न आईटीआई परेल के बीच में हुआ। जिसमें मां ज्वाला आइटीआई विजेता रही। दूसरा सेमीफाइनल मैच बट्ट आईटीआई बोंखरी मोड़ और खुशनगरी की टीमों के बीच में हुआ। जिसमें खुशनगरी की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला मां ज्वाला आईटीआई परेल और बट्ट आईटीआई खुशनगरी के बीच में खेला गया। मैच के हाफ टाइम तक दोनों टीमों का स्कोर बराबरी पर था। लेकिन हाफ टाइम के बाद मां ज्वाला आईटीआई के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का बेहतर प्रदर्शन करते हुए खुशनगरी की टीम को पराजित कर दिया और फाइनल मैच पर अपना कब्जा कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed