{"_id":"66a3d5979550a2eeda044976","slug":"judgment-heard-in-nine-cases-compensation-of-rs-25-lakh-given-to-various-parties-chamba-news-c-88-1-ssml1004-129768-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: नौ मामलों में फैसले सुना विभिन्न पक्षों को दिए 25 लाख के मुआवजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: नौ मामलों में फैसले सुना विभिन्न पक्षों को दिए 25 लाख के मुआवजे
Fri, 26 Jul 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 26 Jul 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
चंबा। उपभोक्ता संबंधी मामलों के निपटारे के लिए जिला चंबा में उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग कमीशन धर्मशाला, चंबा में 47 मामले प्रस्तुत हुए। इनमें से कुछ मामलों में विपक्षी पार्टियों को पेश होने को लेकर समन जारी हुए थे।
जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग धर्मशाला, चंबा में कुछ पार्टियां स्वयं या अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से प्रस्तुत हुईं। इसके अलावा कुछ मामलों में शिकायतों के जवाब विपक्षी पार्टियों ने पेश किए। न्यायालय की ओर से 9 मामलों में फैसले सुनाकर विभिन्न पक्षों में 25 लाख के मुआवजे दिए गए। कुछ मामलों में पक्ष-विपक्ष के गवाह प्रस्तुत हुए। कई मामलों में अधिवक्ताओं की बहस भी हुई। न्यायालय के सम्मुख एक नया मामला पेश हुआ। इसके अलावा हाजिर होने के लिए 7 मामले मुकर्रर रहे। इस दौरान दो मामले प्रतिपक्ष के जवाब के लिए प्रस्तुत हुए। न्यायालय में छह मामलों में अंतिम बहस हुई। साथ ही आठ मामलों में प्रतिपक्ष के अधिवक्ताओं ने अपने सबूत पेश किए। न्यायालय में 14 में से कुछ मामलों में शिकायतकर्ता के गवाह प्रस्तुत हुआ। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की अध्यक्षता आयोग के अध्यक्ष हिमांशु मिश्रा ने की। इस दौरान उनके साथ दो अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।