फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jeep fell into the ditch, two people seriously injured

Chamba News: खाई में गिरी जीप, दो लोग गंभीर घायल

Tue, 06 Jun 2023 06:51 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 06 Jun 2023 06:51 PM IST
विज्ञापन
Jeep fell into the ditch, two people seriously injured
चंबा के कल्हेल-बंजली-चरोडी़ मार्ग पर सड़क से नीचे गिरने के बाद क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद
चंबा। कल्हेल-बंजली मार्ग पर चरोड़ी के पास सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज से टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घायलों की पहचान बशीर दीन पुत्र चुहडू निवासी चरोड़ी और प्रेम दीन पुत्र नजीर निवासी गांव सरोथा डाकघर चरोड़ी के रूप में हुई है। ये दोनों सोमवार सुबह करीब 7:00 बजे जीप में कल्हेल की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन

जीप को बशीर दीन चला रहा था। जब ये दोनों चरोड़ी के पास पहुंचे तो चालक का गाड़ी से नियंत्रण बिगड़ गया। इससे पहले कि वह गाड़ी को नियंत्रित कर पाता चंद ही पलों में जीप सड़क से गिरकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन को खाई में गिरता देखकर आसपास के लोग मदद के लिए वहां पहुंच गए। लोगों ने घायलों को खाई से निकाल कर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया लेकिन दोपहर तक जब उनकी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ तो उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी अस्पताल पहुंच गई जहां पर पुलिस ने घायलों के बयान लिए। वहीं घटनास्थल पर जाकर कारणों का पता लगाने का प्रयास किया। घायलों के परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हुए हैं। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed