फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jeep fell into ditch on Kainthali-Ladhaan road, one person died

Chamba News: कैंथली-लढ़ान मार्ग पर खाई में गिरी जीप, एक व्यक्ति की मौत

Wed, 08 May 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 08 May 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Jeep fell into ditch on Kainthali-Ladhaan road, one person died
चंबा के कैंथली-सपरोट मार्ग पर ढांक से नीचे गिरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी।संवाद
चंबा। कैंथली-लढ़ान मार्ग पर जीप दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान दलीप सिंह पुत्र बुधिया राम निवासी गां कुम्हारका डाकघर कोहाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

वह जीप लेकर सपरोट से कैंथली की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह गाड़ी लेकर सपरोट से कुछ दूर पहुंचा तो उसका गाड़ी पर नियंत्रण बिगड़ गया। इससे पहले वह गाड़ी पर नियंत्रण पाता, अनियंत्रित गाड़ी 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। गाड़ी को खाई में गिरता हुआ देखकर आस पास के लोग तुरंत मदद के लिए वहां पहुंच गए। लोगों ने घायल को खाई से निकाल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द किया। साथ ही घटनास्थल में जाकर हादसे के कारणों को लेकर जांच की। वहां पर मौजूद चश्मदीदों के बयान भी दर्ज किए। इतना ही नहीं, घटनास्थल में उन सभी पहलुओं को लेकर जांच की, जिसके जरिये हादसे के कारणों का पता लग सकता। फिलहाल, पुलिस ने शव परिजनों के सौंप दिया है। अब इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed