फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   JCB driver attacked with sharp weapon, four stitches on his arm

Chamba News: जेसीबी चालक पर हमला, बाजू पर लगे चार टांके

Fri, 28 Mar 2025 06:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 28 Mar 2025 06:42 AM IST
विज्ञापन
JCB driver attacked with sharp weapon, four stitches on his arm
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंबा। कल्हेल-बंजली मार्ग पर सालवीं नाला में रोड की कटिंग के दौरान जेसीबी चालक पर 15 लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान एक व्यक्ति ने तेज धार हथियार से चालक की बाजू पर वार कर उसे लहूलुहान कर दिया।
घायल जेसीबी चालक को हेल्परों ने लोगों की भीड़ से छुड़ाकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर जेसीबी चालक को चार टांके लगाए गए। पुलिस थाना तीसा में पीड़ित ने पहचाने गए छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
विज्ञापन

पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित योगराज पुत्र किशोरी लाल गांव सियावल डाकघर गनेड़ ने बताया कि ठेकेदार नजीर मुहम्मद ने कल्हेल-बंजली मार्ग पर सालवीं नाला में रोड कटिंग का कार्य लिया है। बताया कि वह ठेकेदार की जेसीबी चलाता हैं। 25 मार्च 2025 को वह सुबह छह बजे मार्ग पर अपनी जेसीबी चला रहा था। सवा सात बजे उसने मार्ग पूरी तरह से बहाल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह अमूमन पौने नौ बजे के करीब 15 लोग वहां पर आ पहुंचे और उसके साथ गाली-गलौज करते हुए चलती जेसीबी पर चढ़ गए। गुस्साए लोगों ने जेसीबी की खिड़की खोलकर उसे मारना शुरू कर दिया। उन लोगों में से वह जान मुहम्मद गांव घीयुणी, बिट्टू गांव घीयुणी, याकूब निवासी फंगड़ोता, हकीम गांव द्रेवड़, फौजी गांव रेला, जट्ट गांव खलोगा को पहचानता है।

बताया कि एक व्यक्ति ने डंडे और दूसरे ने तेजधार हथियार से उसकी बाजू पर हमला कर उसे चोटिल किया। एसपी चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर छह लोगाें के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed