{"_id":"613a3d748ebc3ec7722ad29f","slug":"jbt-teacher-missing-from-school-was-released-with-a-warning-chamba-news-sml3833045155","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल से नदारद जेबीटी शिक्षक को चेतावनी देकर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल से नदारद जेबीटी शिक्षक को चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। स्कूल से नदारद रहने वाले जेबीटी अध्यापक को प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने कार्यालय तलब किया। इस दौरान शिक्षक से स्कूल से नदारद रहने का कारण भी जाना। संतुष्टि भरा जवाब होने के कारण विभाग ने शिक्षक को चेतावनी दी और दोबारा स्कूल से गायब न रहने के आदेश दिए। विभाग ने शिक्षक से स्कूल से गायब रहने का कारण पूछा था, जिसका जवाब शिक्षक ने दे दिया है।
गौरतलब है कि करीब दो सप्ताह पहले जिला उप शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने प्राइमरी स्कूल भबला का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सुबह साढ़े दस बजे स्कूल में ताला लटका मिला। उसके बाद उन्होंने सीएचटी को मौके पर बुलाया। जांच में पाया गया कि शिक्षक पिछले तीन दिन से स्कूल से नदारद था। बहरहाल, निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा।
शिक्षक की ओर से जवाब देने के बाद विभाग ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक सुरेश कुमार का कहना है कि शिक्षक को चेतावनी दे दी गई है। कहा कि उम्मीद है कि शिक्षक अब दोबारा स्कूल से बिना बताए नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक चिकित्सीय कारणों के चलते स्कूल नहीं पहुंचा था।