{"_id":"5e120da48ebc3e87e43314a9","slug":"janmanch-saho-minister-order-invistigation-order-chamba-news-sml320032259","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत पल्यूर में हुए कार्यों सहित आवास योजना के मामलों पर मंत्री ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत पल्यूर में हुए कार्यों सहित आवास योजना के मामलों पर मंत्री ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहो (चंबा)। साहो में आयोजित जनमंच में आईपीएच मंत्री प्यूर में हुए विकास कार्यों और आवास योजना में आवंटित राशि को लेकर जांच के आदेश जारी किए हैं। महेेंद्र सिंह ने यह आदेश जनमंच में इन दोनों मामलों को लेकर मिली शिकायतों के बाद दिए हैं। इसके साथ ही विकास खंड अधिकारी चंबा को जांच अधिकारी नियुक्त किया।
उन्होंने आदेश में स्पष्ट किया है कि जांच की रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाए। इसके बाद उपायुक्त यह रिपोर्ट उन्हें भेजेंगे। रविवार को ग्राम पंचायत साहो में 19वां जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनमंच कार्यक्रम के दौरान कुल 359 समस्याएं और मांगें लोगों ने प्रस्तुत की। इसमें अधिकतर का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया।
खासकर ग्राम पंचायत पल्यूर के ग्रामीणों ने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर असंतुष्टि जाहिर की। साथ ही एक व्यक्ति ने चार साल से आवास की मांग पूरा न होने पर रोष जाहिर किया। इसके बाद आधा दर्जन लोग आवास की समस्या को लेकर मंत्री के समक्ष पहुंचे।
विज्ञापन
लोगों ने आरोप लगाया कि इसके आवंटन को लेकर भाईवाद भतीजावाद का आरोप लगाया। इसके बाद आईपीएच मंत्री ने इस मामले को लेकर जहां ग्राम पंचायत पल्यूर के प्रधान हसनदीन से जवाब तलब किया। इसके साथ ही विकास खंड अधिकारी चंबा से भी मामले के बारे में जानकारी हासिल की और जांच के आदेश दिए।
विशेष पैकेज को लेकर मुख्यमंत्री से करेंगे बातचीत : महेंद्र ठाकुर
जनमंच के दौरान महेंद्र सिंह ठाकुर ने संबोधन में कहा कि साहो क्षेत्र की उन पंचायतों में घरों के निर्माण के लिए विशेष पैकेज को लेकर मुख्यमंत्री के समक्ष मामला उठाया जाएगा, जहां अभी भी कुछ दिक्कतें हैं और इसमें मुस्लिम बहुल इलाका भी है।
उन्होंने कहा कि जनमंच कार्यक्रम के दौरान घरों के निर्माण या मरम्मत को लेकर आए मामलों को देखते हुए विशेष कदम उठाए जाने की जरूरत है। जनमंच कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के प्रमाणपत्र बनाने के अलावा आधार रजिस्ट्रेशन, विकलांगता जांच, स्वास्थ्य और आयुर्वेद विभागों के स्थापित मेडिकल शिविर जैसी सुविधाएं भी लोगों को उपलब्ध करवाई गईं।
इनसेट
एक साल बाद मिली सोनू को मकान के लिए सहायता राशि
सराहन पंचायत निवासी सोनू कुमार को एक साल बार एक लाख रुपये की राशि जनमंच कार्यक्रम के दौरान प्रदान की गई। वर्ष 2019 में बर्फबारी से सोनू कुमार के मकान को नुकसान पहुंचा था। प्रशासन की ओर से मात्र दस हजार रुपये की राशि प्रदान की गई। जबकि मकान के लिए कोई सहायता नहीं की गई।
बहरहाल, जनमंच के माध्यम से उसे मकान के लिए अतिरिक्त राशि का प्रावधान हुआ। इससे पूर्व महेंद्र सिंह ठाकुर ने जनमंच कार्यक्रम में स्थापित लाइव प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। इस मौके पर चंबा के विधायक पवन नैयर, भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरयाल, जिला भाजपा अध्यक्ष योगराज शर्मा, उपायुक्त विवेक भाटिया, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका, अतिरिक्त उपायुक्त मुकेश रेप्सवाल, एसडीएम चंबा शिवम प्रताप सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।