फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   janmanch

99 में से 72 मांगों और समस्याओं का मौके पर निपटारा

Sun, 10 Nov 2019 10:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
janmanch
चुवाड़ी(चंबा)। विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत नगर पंचायत चुवाड़ी के आंबेडकर भवन त्रिमथ में जनमंच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, पशुपालन व मत्स्य पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने की। इस कार्यक्रम से ग्राम पंचायत काहरी, अवां, गाहर, जतरुन, परछोड़, कुडणु व नगर पंचायत चुवाड़ी के लोग लाभान्वित हुए। इस अवसर पर शिकायतों व मांगों से संबंधित 99 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें से 72 शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया तथा अन्य को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया । मंत्री ने अधिकारियों को जनमंच में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनमंच से पहले, पूर्व जनमंच गतिविधियों के माध्यम से भी लोगों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त हो रहा है। उन्होंने हिमाचल गृहिणी सुविधा योजना के तहत 20 लाभार्थियों को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए। साथ ही बेटी है अनमोल योजना के तहत 13 लाभार्थियों को एफडी भी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान वीरेंद्र कंवर ने सशक्त महिला योजना के अंतर्गत जिला में शैक्षणिक सत्र 2018-19 के दौरान दसवीं की कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 5 छात्राओं को पांच-पांच हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित की। उन्होंने 16 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रथम किस्त के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान की। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 128 लोगों के स्वास्थ्य की जांच व आयुर्वेद विभाग द्वारा 56 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस मौके पर 15 अपंगता प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। जनमंच के दौरान 10 आधार कार्ड बनाए गए व 16 परिवार नकल बनाई गई। इस अवसर पर विधायक विक्रम सिंह जरयाल, उपायुक्त विवेक भाटिया, पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका, एसडीएम बचन सिंह और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed