{"_id":"5efa14ef8ebc3e43360175c5","slug":"jam-chamba-news-sml336983167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में लगा ट्रैफिक जाम, राहगीर हुए परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में लगा ट्रैफिक जाम, राहगीर हुए परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर में लगा ट्रैफिक जाम, राहगीर हुए परेशान
लोगों ने प्रशासन से वनवे सिस्टम को खत्म करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सुल्तानपुर चौक के पास सोमवार दोपहर दो बजे के करीब ट्रैफिक जाम लग गया। इससे वाहन चालकों सहित राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब बीस मिनट यहां वाहन जाम में फंसे रहे। लोगों ने बताया कि सुल्तानपुर से बालू वाया हैलीपेड तक मार्ग को वनवे किया गया है, जो कि पिछले दो सालों से नेशनल हाईवे की कटिंग होने के कारण बंद पड़ा है। इसके चलते सुल्तानपुर चौक से वाया कॉलेज रोड से होकर वाहनों की आवाजाही हो रही है। अब सुल्तानपुर से बालू वाया हैलीपैड एनएच लगभग दुरुस्त हो चुका है। मगर प्रशासनिक तौर पर उसे अभी तक चालू नहीं किया गया है। अभी तक इसका कार्य चला हुआ है। इस कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम लगा रहता है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की कि सुल्तानपुर में वनवे सिस्टम को खत्म किया जाए, जिससे ट्रैफिक जाम की समस्या का निदान हो सके। इसके अलावा सुल्तानपुर में यातायात कर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए।