फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jal Shakti department lost five crore due to rain in Teesa

Chamba News: तीसा में बारिश से जलशक्ति विभाग को पांच करोड़ की चपत

Wed, 26 Jul 2023 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Jal Shakti department lost five crore due to rain in Teesa
चंबा। जिले में बारिश के कारण काफी नुकसान हुआ है। एक तरफ जहां सड़कों को नुकसान पहुंचा है तो वहीं, दूसरी तरफ बारिश के कारण जल शक्ति विभाग की पेयजल लाइनें भी ध्वस्त हो गई हैं। जल शक्ति मंडल तीसा की बात करें तो यहां बारिश के कारण पांच करोड़ का नुकसान हुआ है। विभाग की ओर से नुकसान का आकलन कर लिया गया है।
विज्ञापन

साथ ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। इसके अलावा पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कर्मचारी फील्ड में डटे हैं। साथ ही अधिकारी भी रोजाना फीडबैक ले रहे हैं। हालांकि, अभी भी कुछ गांवों में पानी की आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। इसे बहाल करने में विभागीय कर्मचारी जुटे हुए हैं। जल शक्ति विभाग तीसा के अधिशाषी अभियंता केवल शर्मा का कहना है कि बारिश के कारण क्षेत्र में करीब पांच करोड़ की राशि का नुकसान हुआ है। कहा कि पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए विभागीय अधिकारी प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed