फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Jadera defeated Chaminu in Kabaddi

कबड्डी में जडेरा ने चमीणू को हराया

Wed, 27 Jul 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Jadera defeated Chaminu in Kabaddi
चंबा। मिंजर मेले के मौके पर आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के तहत पहला मैच जडेरा बनाम चमीणू के बीच खेला गया। इसमें जडेरा टीम के खिलाड़ियों ने बढ़िया खेल का प्रदर्शन करते हुए 37:23 अंक से चमीणू टीम को हरा दिया। प्रतियोगिता का दूसरा मैच केबी बोएज और पल्यूर की टीम के बीच में खेला गया। इसमें पल्यूर की टीम ने रणनीति के तहत खेलते हुए केबी बोएज को 36:32 अंक से हराया।
विज्ञापन

बुधवार को शुभारंभ के मौके पर जिला खेलकूद अधिकारी चंबा प्रदीप धीमान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कबड्डी एसोसिएशन के उपाध्यक्ष रफी मोहम्मद ने ट्रॉफी और शॉल देकर सम्मानित किया। बताया कि कबड्डी प्रतियोगिता में चंबा, स्टार बोएज, केबी बोएज, चंबा पुलिस, जसौरगढ़, बट्ट आईटीआई, गैहरा, कोलका, चमीणू, पल्यूर, कांगड़ा, होशियारपुर आदि 32 टीमें अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रही हैं। प्रदीप धीमान ने कहा कि आज का युवा वर्ग नशे की गर्त में धंसता जा रहा है। खेलकूद गतिविधियों में भाग लेकर युवा अपना सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed