{"_id":"6053855f8ebc3ec39955f235","slug":"iti-will-be-fined-100-rupees-without-a-mask-chamba-news-sml364706919","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीआई में बिना मास्क होगा 100 रुपये जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीआई में बिना मास्क होगा 100 रुपये जुर्माना
विज्ञापन
आईटीआई चंबा में प्रशिक्षु की थर्मल स्क्रीनिंग करता कर्मी।
- फोटो : Chamba
चंबा। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चंबा में बिना मास्क पहुंचने पर अब प्रशिक्षुओं को 100 रुपये जुर्माना चुकता करना होगा। कोविड-19 से प्रशिक्षुओं की सुरक्षा और बचाव के लिए आईटीआई प्रबंधन ने यह फैसला लिया है। इतना ही नहीं, प्रबंधन ने इसके बारे में बाकायदा सूचना पट्ट पर सूचना को चस्पां कर दिया है। साथ ही प्रशिक्षुओं को बार-बार कोरोना के नियमों के बारे में अवगत करवा कर इनका पालन करने संबंधी हिदायतें भी दी जा रही हैं।
गौरतलब है कि जिले में कोरोना से अब तक 2986 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2928 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। महामारी से जिले में 52 लोगों की मौत भी हो चुकी है। लिहाजा, वर्तमान समय में चार ही सक्रिय मामले हैं। हालांकि, आईटीआई प्रबंधन की ओर से संस्थान में पहुंचने वाले हर प्रशिक्षु की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उनके हाथ सैनिटाइज करवाए जाते हैं। उसके बाद ही प्रशिक्षुओं को कक्षाओं में निर्धारित दूरी पर बैठा कर पढ़ाया जाता है। इसी क्रम में आगे बढ़ते हुए अब आईटीआई प्रबंधन ने संस्थान में बिना मास्क पहुंचने वाले प्रशिक्षुओं पर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है। प्रबंधन ने बिना मास्क के पकड़े जाने पर प्रशिक्षुओं से सौ रुपये जुर्माना वसूलने का निर्णय लिया है। इसको लेकर बाकायदा सूचना पट्टों पर सूचना लगाई गई है।
आईटीआई चंबा के कार्यकारी प्रधानाचार्य विपिन शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी को लेकर सरकार और संस्थान की ओर से जारी किए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना हर प्रशिक्षु और अनुदेशक का फर्ज है। प्रशिक्षुओं को महामारी से बचाने के लिए ही आईटीआई में बिना मास्क दिखने पर 100 रुपये जुर्माना करने का निर्णय लिया गया है।