{"_id":"69c172135910f077be0554e8","slug":"it-took-the-department-four-years-to-build-a-200-meter-road-chamba-news-c-88-1-ssml1006-178163-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: 200 मीटर सड़क को बनाने में विभाग के बीत गए चार साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: 200 मीटर सड़क को बनाने में विभाग के बीत गए चार साल
Mon, 23 Mar 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 23 Mar 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
सीएचसी तक नहीं पहुंच रही एंबुलेंस, पैदल चलकर जा रहे मरीज
150 मीटर बन चुकी है सड़क, 50 मीटर का कार्य नहीं हो रहा पूरा
लोक निर्माण विभाग की लापरवाही मरीजों पर पड़ रही भारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए के लिए बनाई जा रही 200 मीटर सड़क चार सालों बाद भी नहीं बन पाई है। 150 मीटर के बाद सड़क का कार्य बंद हो गया है।
इस कारण सीएचसी तक एंबुलेंस सीधे नहीं पहुंच पा रही है। इस कारण गंभीर मरीजों को पैदल चलकर जाना पड़ रहा है। एक दर्जन से अधिक पंचायतों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अहम भूमिका निभाता है लेकिन 50 मीटर सड़क का बचा हुआ कार्य पूर्ण करने में सरकार व प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। ऐसे में जो सड़क बनाई गई है, उसका लाभ भी मरीजों को नहीं मिल पा रहा है।
लोगों में सुरेश कुमार, हंसराज, केवल, सुनील कुमार, चंद राम, राकेश ठाकुर, सोभिया राम और रवि कुमार ने बताया कि गर्भवती महिलाएं, दुर्घटना घायल, बुजुर्ग और बीमार बच्चे जब इलाज के लिए यहां एंबुलेंस के जरिए यहां पहुंचते हैं तो वह मुख्य सड़क के मुहाने पर ही खड़ी हो जाती है। सीएचसी को जाने वाली सड़क का कार्य आधा अधूरा होने से एंबुलेंस को आगे ले जाना काफी मुश्किल होता है। लोक निर्माण विभाग बचे हुए कार्य को करवाने में आना कानी कर रहा है। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि चार वर्षों में 200 मीटर सड़क नहीं बनाने वाले विभाग से जवाब तलबी की जाए। अन्यथा लोगों को मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ेगा। विभाग के कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
-- लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राकेश मरोल ने कहा कि निजी भूमि आने से यह कार्य रुका हुआ है। जमीन के मालिक ने अभी तक भूमि विभाग के नाम नहीं की है। जैसे ही भूमि विभाग के नाम होगी सड़क को सीएचसी तक बना दिया जाएगा।
--