फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Irregularity caught in the work of laying coal tar

Chamba News: तारकोल बिछाने के कार्य में पकड़ी अनियमितता

Sun, 02 Jul 2023 10:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 02 Jul 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
Irregularity caught in the work of laying coal tar
भरमौर (चंबा)। बन्नी-तरेला मार्ग पर तारकोल बिछाने में बरती जा रही अनियमितता की उस समय पोल खुल गई जब रविवार को भरमौर विस क्षेत्र के विधायक डॉक्टर जनकराज कार्य की गुणवत्ता जांचने मौके पर पहुंच गए। सड़क पर बिछाने के लिए ठेकेदार तारकोल 100 किलोमीटर दूर से ला रहा था। तरेला पहुंचने तक तारकोल का तापमान शून्य हो रहा था। इसके चलते सड़क पर ऐसी घटिया किस्म की तारकोल शायद ही कुछ माह भी टिक पाती। तारकोल की गुणवत्ता की पोल उस समय खुल गई जब विधायक तारकोल से भरे ट्रक पर जा खड़े हुए।
विज्ञापन

जिस तारकोल के तापमान के सामने तक खड़े नहीं रहा जा सकता उसके ऊपर आसानी से खड़े होना इस बात का प्रमाण देता है कि तारकोल डालने में अनियमितता बरती जा रही है। विधायक ने सबसे पहले इस घटिया कार्य करने के लिए संबंधित ठेकेदार को लताड़ लगाई। उसके बाद लोनिवि के अधिशासी अभियंता को मौके पर फोन करके इस कार्य की पूर्ण रूप से जांच करने के आदेश दिए। विधायक ने तारकोल से भरे हुए दो ट्रक मौके से वापस भेज दिए। ठेकेदार और मौके पर मौजूद विभागीय कर्मचारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि इस प्रकार से घटिया कार्य यहां नहीं होने दिया जाएगा। जरूरत पड़ी तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से भी की जाएगी। यदि विधायक तारकोल कार्य की जांच नहीं करते तो शायद इस कार्य में बरती जा रही अनियमितता का पता चल पाता। विधायक डॉक्टर जनक राज ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र में इस प्रकार के घटिया कार्य कतई बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। तारकोल डालने के लिए कुछ मानक तय हैं। उन्हीं मानकों के अनुसार तारकोल डाली जानी चाहिए। यह आदेश उन्होंने विभाग के अधिकारी को दिए हैं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव शर्मा ने बताया कि इसकी पूर्ण रूप से जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed