फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Iron pulley on Ghusri drain damaged

घसरी नाले पर बनी लोहे की पुली क्षतिग्रस्त

Wed, 10 Aug 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Iron pulley on Ghusri drain damaged
भारी बारिश से बार्ड द्रेबड़ और देहरी को आपस में जोड़ने क लिए घुसरी नाले पर बनी लोहे की क्षतिग्रस्? - फोटो : Chamba
तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत चरोड़ी के वार्ड द्रेबड़ और देहरी को आपस में जोड़ने के लिए घुसरी नाले पर बनाई गई लोहे की पुली मंगलवार दोपहर क्षतिग्रस्त हो गई। पुली क्षतिग्रस्त होने से द्रेबड़ और देहरी गांवों का संपर्क पूरी तरह से कट गया है। नाले में बढ़े जलस्तर के कारण ग्रामीण नाले को भी पार नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में अब ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि प्राथमिकता के आधार पर क्षतिग्रस्त पुली के स्थान पर वैकल्पिक पुली का निर्माण करवा कर ग्रामीणों को राहत दी जाए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भारी बारिश ने चुराह उपमंडल में कहर बरपा दिया है। कई जगह ग्रामीणों की उपजाऊ जमीन जलप्रवाह की भेंट चढ़ गई है तो कई जगह गांवों को जाने वाले रास्ते क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनकी मांग को देखते हुए 15 वर्ष पहले पुली का निर्माण किया गया था। ऐसे में एक हजार की आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शुक्रदीन, शकुर हुसैन, निजाम दीन, फितु, शरीफ मोहम्मद आदि ने बताया कि पुली बह जाने से अब ग्रामीणों को दो किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय कर गांव तक पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरोड़ी पंचायत प्रधान कमलो देवी ने बताया पुली के क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने रिपोर्ट तैयार कर ली है। उसे विकास खंड कार्यालय भेज दिया गया है। जैसे की बजट स्वीकृत होगा, पुली का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। विकास खंड अधिकारी अश्वनी ठाकुर ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। रिपोर्ट मिलने पर पुली के निर्माण के लिए प्रयास शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed