{"_id":"57ff841a4f1c1bd87528fc58","slug":"iph-reply","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपायुक्त ने खुले पेयजल भंडारण टैंक पर आईपीएच से मांगा जवाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपायुक्त ने खुले पेयजल भंडारण टैंक पर आईपीएच से मांगा जवाब
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
Updated Thu, 13 Oct 2016 06:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाए गए भंडारण टैंक के रखरखाव पर प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त ने जनहित से जुड़े इस मसले की अहमियत देखते हुए आईपीएच विभाग से जवाब तलब किया है। साथ ही एक सप्ताह में सभी पेयजल भंडारण टैंक की सफाई करने और इनके ढक्कन पर ताले लगाने के भी निर्देश जारी किए हैं।
उपायुक्त सुदेश मोख्टा ने वीरवार को कहा कि विभाग को पहले भी इस संबंध में निर्देश जारी किए जाते रहे हैं कि न केवल चंबा शहर बल्कि जिले में अन्य स्थानों पर भी भंडारण टैंकों की साफ-सफाई और सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि पेयजल न केवल लोगों की रोजमर्रा की जरूरत है बल्कि इसका सीधा संबंध व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ भी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पेयजल से जुड़ा मुद्दा संवेदनशील रहता है इसलिए विभाग को पेयजल आपूर्ति पर निरंतर नजर रखनी चाहिए और सुनिश्चित करना चाहिए कि लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि पेयजल भंडारण टैंक खुले व असुरक्षित रहेंगे तो कोई भी असामाजिक तत्व उनमें गंदगी डालकर प्रदूषित कर सकता है। उन्होंने आईपीएच चंबा मंडल के अधिशासी अभियंता से भी इस मुद्दे पर जवाब मांगा है।
विज्ञापन