फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Interview for Anganwadi Worker, Assistant posts tomorrow

Chamba News: आंगनबाड़ी वर्कर, सहायिका के पदों के लिए साक्षात्कार कल

Sat, 28 Feb 2026 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 28 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Interview for Anganwadi Worker, Assistant posts tomorrow
13 पद भरे जाएंगे, सीडीपीओ कार्यालय चंबा में होंगे साक्षात्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। बाल विकास परियोजना चंबा के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का एक और सहायिका के 12 पद भरने के लिए 2 मार्च को साक्षात्कार होंगे।
बाल विकास परियोजना अधिकारी कमल किशोर शर्मा ने बताया कि 27 फरवरी तक आवेदन मांगे गए थे। साक्षात्कार प्रशासनिक कारद्के चलते से रद्द कर दिए गए थे। अब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के साक्षात्कार 2 मार्च को सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी चंबा के कार्यालय में होंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत सिंगी में 1 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद भरा जाएगा। चौंतड़ा वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र बनगोटू, ग्राम पंचायत भनौता के आंगनबाड़ी केंद्र हाडोठा, ग्राम पंचायत कियाणी के आंगनबाड़ी केंद्र झुलाड़ा और काहलो, पंचायत भड़ोह के आंगनबाड़ी केंद्र गत्यानु और हरदासपुर वार्ड के आंगनबाड़ी केंद्र हरदासपुरा-1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के रिक्त पद भरे जाएंगे। पंचायत पुखारी के आंगनबाड़ी केंद्र भुमंणी, ग्राम पंचायत खजियार के आंगनबाड़ी केंद्र बेंसका, ग्राम पंचायत प्राहनवीं के आंगनबाड़ी केंद्र हंडियाजू, ग्राम पंचायत पल्यूर के आंगनबाड़ी केंद्र कैहलाला, पंचायत सरोल के आंगनबाड़ी घोल्टी-2, ग्राम पंचायत पुखारी के आंगनबाड़ी केंद्र सोंथली में भी कार्यकर्ता के पद भरे जाएंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed