फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Internet will run fast in 55 Panchayats of Churah

Chamba News: चुराह की 55 पंचायतों में धड़ाधड़ दौड़ेगा इंटरनेट

Thu, 21 Sep 2023 10:32 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:32 AM IST
विज्ञापन
Internet will run fast in 55 Panchayats of Churah
चंबा। चुराह विधानसभा क्षेत्र में अब दूर संचार की समस्या का समाधान होगा। भारतीय दूर संचार निगम प्रबंधन 40 किलोमीटर लंबी सुरंगानी से तीसा तक ओएफसी की लाइन बिछवा रहा है, जिसका काम दो दिन में कार्य पूरा होने वाला है। इससे क्षेत्र में ब्राडबैंड से तेज फाइबर की स्पीड होगी। इसका सबसे अधिक लाभ स्कूली बच्चों को स्मार्ट क्लासरूम में होगा।
विज्ञापन


इसके अलावा ई-कॉमर्स और सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में ऑनलाइन कार्य निपटान करने में भी उपभोक्ताओं को काफी राहत मिलेगी। प्रबंधन ने साफ किया है कि आगामी समय में चुराह क्षेत्र में 4जी नेटवर्क को ओर अधिक सुदृढ़ करने के लिए ये प्रयास किया गया है। चुराह विधानसभा क्षेत्र की 55 पंचायतों के तहत आते परिक्षेत्र में बीएसएनएल की सिग्नल संबंधी समस्या से अकसर स्कूली बच्चों, ग्रामीणों को दो-चार होना पड़ता है। ऑनलाइन व्यवस्था सुदृढ़ न होने से उन्हें अपने विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सरकारी कार्यालयों, लोक मित्र केंद्रों के कई चक्कर काटने पड़ते हैं। इतना ही नहीं, विद्यार्थी वर्ग को ऑनलाइन कक्षाएं लगाने, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियां करने, प्रतियोगी परीक्षाओं की फार्म भरने में भी परेशानियां ही पेश आती है। जिस बावत कई शिकायतें बीएसएनएल प्रबंधन के पास भी पहुंची है। इन शिकायतों का समाधान करते हुए आखिरकार अब प्रबंधन ने प्रयास आरंभ कर दिया है।
विज्ञापन


बीएसएनएल के मंडल अभियंता चंबा बलवीर सिंह ने खबर की पुष्टि की है। बताया कि चुराह में पहले मीडिया माइक्रोवेव के द्वारा चलती थी। इससे इंटरनेट की कम स्पीड रहती थी और बार-बार सिग्नल संबंधी समस्या पेश आती थी, लेकिन अब 40 किमी तक फाइबर बिछाकर इंटरनेट गति को बढ़ाने के प्रयास हैं। एक-दो दिनों में कार्य पूरा होने वाला है। फाइबर बिछने से सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों समेत बच्चों की पढ़ाई में अब सिग्नल बाधा नहीं बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed