फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Instructions to remove illegal encroachment on PWD land

Chamba News: पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध कब्जे हटाने के निर्देश

Wed, 01 May 2024 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 01 May 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Instructions to remove illegal encroachment on PWD land
चंबा में सरोल के पास  निशानदेही के दौरान चूने से मार्का लगाते लोक निर्माण  विभाग के कर्मचारी।सं
सरोल (चंबा)। चंबा-तीसा मार्ग पर सरोल में लोक निर्माण विभाग की जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों को हर हाल में अपना कब्जा हटाना होगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की तरफ से सड़क किनारे ड्रेन बनाने का कार्य शुरू किया जा रहा है। इस कार्य को करने से पहले लोक निर्माण विभाग की तरफ से अपनी जमीन की निशानदेही करवाई गई है। इसमें डेढ़ दर्जन लोगों के घरों से आगे की जमीन लोक निर्माण विभाग की निकली है। हालांकि, इस जमीन पर कई लोगों ने गेट, चहारदीवारी और सीवरेज टैंक बना रखे हैं। उन सभी लोगों को स्वयं इन कब्जों को हटाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे लोक निर्माण विभाग वहां ड्रेन बनाने का कार्य शुरू कर सके। बारिश होने पर अकसर सरोल में सड़क पर पानी का तालाब बन जाता था। कई बार सड़क से पानी लोगों के घरों तक पहुंच जाता था। इससे स्थानीय लोग भी काफी परेशान थे। इस समस्या के समाधान को लेकर स्थानीय लोग काफी समय से लोक निर्माण विभाग से मांग कर रहे थे। ऐसे में विभाग ने राजस्व विभाग से पहले सरोल में सरकारी भूमि की निशानदेही करवाई। मौजूदा समय में सड़क किनारे जहां ड्रेन बनी है, अब उससे एक या डेढ़ मीटर की दूरी पर ड्रेन बनाई जाएगी। इस ड्रेन के जरिये बारिश का पानी नाले तक पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। इससे आने वाले समय में सरोल के पास सड़क पर बारिश का पानी जमा नहीं होगा। उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजीव कुमार ने बताया कि सरोल में ड्रेन व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। इसमें कुछ लोगों ने लोनिवि की जमीन पर कब्जा कर रखा था। उस कब्जे को निशानदेही करके हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed