फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Instead of retrenchment, the state government should fill the vacant posts.

Chamba News: छंटनी के बजाय खाली पदों को भरें प्रदेश सरकार

Mon, 04 Nov 2024 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 04 Nov 2024 10:57 PM IST
विज्ञापन
Instead of retrenchment, the state government should fill the vacant posts.
चंबा में बैठक के दौरान मौजूद सेवानिवृत्त विद्युत बोर्ड़ कर्मचारी फोरम के सदस्य और पदा​धिकारी।सं
चंबा। हिमाचल प्रदेश विद्युत पेंशनर फॉर्म जिला चंबा की बैठक जिला मुख्यालय में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान आत्मा राम शर्मा ने की। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि कर्मचारियों को निकालने और छंटनी के बजाय स्टाफ की नियुक्तियां की जाएं। ताकि बेरोजगार युवाओं को भी रोजगार के अवसर मिल सके। बैठक में सचिव नर सिंह रावत और वित्त सचिव जगदीश चंद भी मौजूद रहे। बैठक में विद्युत पेंशनरों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसमें मुख्य रूप से बोर्ड से पेंशनरों की लंबित पड़े भुगतान पर विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों का कहना है कि छठे वेतन आयोग लागू होने का एरियर, डीए का एरिअर और अर्जित अवकाश का भुगतान सरकार की ओर से नहीं किया जा रहा है। इस बारे में पदाधिकारियों ने सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। बैठक में प्रधान आत्मा राम ने बताया कि विद्युत बोर्ड में 1980 के दशक में 43 हजार कर्मचारी, छह लाख उपभोक्ता थे, उस वक़्त बोर्ड फायदे में था और कर्मचारियों को बोनस दिया जाता था। जबकि आज 13 हजार कर्मचारी व 30 लाख के करीब उपभोक्ता हैं तो बोर्ड घाटे में है। यह हैरानी भरा तथ्य है। जबकि बोर्ड दिन रात अपनी बिजली बेच रहा है।
विज्ञापन

लिहाजा वर्तमान में बोनस देना तो दूर की बात है पेंशन और वेतन समय पर नहीं दिया जा रहा है। सरकार ने बिजली बोर्ड के विघटन के लिए छंटनी का दौर शुरू कर दिया है। इसमें अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और सहायक अभियंता के 51 पद ख़त्म कर दिए है। इसके अलावा 81 आउटसोर्स चालकों को अब निकालने की तैयारी सरकार कर रही है। बिजली बोर्ड में हजारों पद खाली चल रह है। सरकार इन पदों को भरने के बजाय कर्मचारियों के पदों को खत्म कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed