फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Instead of Brahma Gyan, man runs after greed and avarice: Mahatma Kailash

ब्रह्मज्ञान के बजाय, लोभ और लालच के पीछे भागता है मनुष्य : महात्मा कैलाश

Sun, 03 Aug 2025 10:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 Aug 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
Instead of Brahma Gyan, man runs after greed and avarice: Mahatma Kailash
चंबा। संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में सत्संग का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता महात्मा कैलाश ने की। सत्संग का शुभारंभ आरती वंदना से किया। इस मौके पर महात्मा कैलाश ने कहा कि उम्रभर मनुष्य लालच में भागा रहता है, जबकि उसे अपने जीवन का मूल्य पता नहीं होता। मनुष्य जीवन एक बार मिलता है, मगर व्यक्ति इससे पैसा कमाने की भाग दौड़, दूसरों को बुरा भला कहने में समाप्त कर देता है। उन्होंने कहा कि इसी भाग दौड़ में मनुष्य ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति नहीं कर पाता। सत्संग के समापन पर भंडारे का आयोजन किया। यह जानकारी मीडिया सहायक विनोद कुमार ने दी। उन्हाेंने कहा कि दूरदराज के गांवों कस्बों से आए सैकड़ों श्रद्धालु भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस दौरान साहो, जडेरा, राख, जांगी, मैहला, मंगला और आदर्शनगर आदि क्षेत्रों से आए संतों महात्माओं ने सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की शिक्षाओं को अपने विचारों और भजनों द्वारा व्यक्त किया। इस दौरान सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के प्रवचनों को एलईडी के माध्यम से साध संगत को सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed