फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Insect attack on wheat crop in Bhatiyat area

Chamba News: भटियात क्षेत्र में गेहूं की फसल पर कीड़े का हमला

Thu, 02 May 2024 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 02 May 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Insect attack on wheat crop in Bhatiyat area
चंबा। हाल ही में हुई बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। विधानसभा क्षेत्र भटियात के कुछ क्षेत्रों में गेहूं की फसल को कीड़ा लग गया है।
विज्ञापन

फसल को कीड़ा लगने से किसान परेशान हैं। उन्होंने कहा कि यह कीड़ा गेहूं के दाने को खोखला कर देता है। भटियात के कुछ क्षेत्रों में पहली बार गेहूं की फसल पर इस प्रकार के कीड़े ने हमला किया है। इस बार अधिक बारिश और ओलावृष्टि इसका कारण माना जा रहा है। उधर, किसानों ने समय रहते फसल को इस कीड़े से बचाने के लिए गेहूं की कटाई का कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि, विभाग इस बात का दावा कर रहा है कि कीड़ा लगने से फसल को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। उधर, क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की का कार्य शुरू हो गया है। जिले में 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती की जाती है। भटियात परिक्षेत्र में सात हजार हेक्टेयर जमीन पर किसान गेहूं की पैदावार करते हैं।
विज्ञापन

--
गेहूं की फसल पक कर तैयार है। अचानक इस बार भटियात क्षेत्र में फसल को कीड़ा लग गया है। यह दाने को खोखला कर देता है। इस कारण गेहूं की फसल को लेकर चिंता सता रही है। - पंजू राम
विज्ञापन
विज्ञापन


--पहली बार देखा कि गेहूं की फसल को कुछ क्षेत्रों में कीड़ा लगा है। विभाग को अवगत करवाया है। विभाग का दायित्व है कि वह कीड़े से फसल को बचाने के लिए किस प्रकार उपाय करता है। - बर्फी राम

--
ओलावृष्टि और मूसलाधार बारिश ने पहले ही किसानों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। अब फसल को कीड़ा लगने से चिंता और बढ़ गई है। गेहूं की फसल काटने का सीजन भी शुरू हो चुका है। - माधो राम,
--
कड़ी मेहनत से फसल की बिजाई करते हैं। मौसम की मार से पहले ही समय पर बिजाई नहीं हो पाई। फसल की बिजाई की तो बारिश ने तबाही मचाए रखा। अब कीड़े ने उनकी चिंता बढ़ा दी है। - अशोक कुमार



--कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कुलदीप धीमान ने कहा कि इस बार भटियात परिक्षेत्र के कुछ एरिया में गेहूं की फसल को कीड़ा लगने की शिकायतें आई हैं। अब गेहूं की फसल पक रही है। यदि इसमें कीड़ा लगा है तो किसानों को डरने की जरूरत नहीं है। इस समय स्प्रे करने की जरूरत नहीं है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed