फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Information given about schemes, livelihood opportunities

Chamba News: योजनाओं, आजीविका के अवसरों की दी जानकारी

Tue, 09 Sep 2025 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 09 Sep 2025 10:15 PM IST
विज्ञापन
Information given about schemes, livelihood opportunities
चंबा। महिला एवं बाल विकास विभाग ने मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला करियां में किशोरियों के लिए कौशल विकास शिविर आयोजित किया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं, आजीविका के अवसरों और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश राय ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति एक व्यापक एवं दूरदर्शी पहल है। इस जागरूकता अभियान का उद्देश्य किशोरियों को कौशल विकास, एनीमिया और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं की रोकथाम के उपायों से अवगत कराना है। इसका मकसद महिलाओं को सुरक्षा, संरक्षण और आत्मनिर्भरता के लिए सशक्त बनाना है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने कहा कि इस तरह के जागरूकता शिविर समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि विद्यार्थियों को उपयोगी और जरूरी जानकारी मिलती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed