{"_id":"67dbe88a402433c13f0ceb15","slug":"information-about-children-sought-from-parents-chamba-news-c-88-1-ssml1004-146468-2025-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: अभिभावकोें से मांगी बच्चों की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: अभिभावकोें से मांगी बच्चों की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांगी (चंबा)। एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल के सत्र 2025-26 के लिए 23 मार्च को होने वाली प्रवेश परीक्षा में बर्फबारी के कारण बंद रास्तों की वजह से कुछ विद्यार्थी भाग नहीं ले सकते हैं। ऐसे बच्चों के अभिभावकों से पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला किलाड़ के प्रधानाचार्य ने बच्चों की जानकारी मांगी है। इसमें बच्चे का नाम, रोल नंबर और पिता का नाम शुक्रवार शाम 4:00 बजे तक व्हाट्सएप या दूरभाष के माध्यम से मोबाइल नंबर 70183-51457 पर दी जा सकती है जिससे समय रहते हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड को परीक्षा न दे पाने वाले बच्चों की सूची उपलब्ध करवाई जा सके। साथ ही हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव से आग्रह किया जाएगा कि इन विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा धर्मशाला में ही करवाई जाए।
पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल किलाड़ के प्रधानाचार्य बीके चौहान ने बताया कि भारी बर्फबारी से पूर्व पांगी से कई लोग अपने परिजनों और बच्चों समेत कुल्लू, धर्मशाला, मनाली या चंबा के लिए कूच कर जाते हैं। इस बार भी पांगी घाटी से बाहर कई लोग दूसरे जिलों और राज्यों में हैं। एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल की सत्र 2025-26 के लिए 23 मार्च को प्रवेश परीक्षा होगी।