फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Inform the department if yellow rust spreads in wheat

चंबा में गेंहू की फसल को पीला रतुआ से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी

Sun, 20 Mar 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Inform the department if yellow rust spreads in wheat
चंबा। जिला चंबा में गेहूं की फसल को बचाने के लिए कृषि विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने इसके लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। साथ ही किसानों को भी सचेत रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन

विभाग ने फील्ड कर्मचारियों को बीते सीजन में प्रभावित क्षेत्रों का नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चंबा में औसतन 19040 हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की बिजाई की जाती है। चंबा और भटियात में गेहूं की पैदावार अन्य क्षेत्रों के मुकाबले अधिक है। जिले में इस बार बर्फबारी और बारिश अच्छी हुई है। ऐसे में इस बार बंपर पैदावार की भी उम्मीद है। पीला रतुआ गेहूं का प्रमुख रोग है।
विज्ञापन

गेहूं की इस बीमारी को येलो रस्ट या स्ट्राइप रस्ट के नाम से भी जाना जाता है। यह बीमारी प्रदेश में दिसंबर महीने के मध्य से लेकर जनवरी के पहले पखवाड़े तक आती है। इसके बाद फसल पर मार्च के अंत तक फैलती रहती है। इस रोग का प्रकोप अधिक ठंड और नमी वाले मौसम में होता है। गौरतलब है कि पिछले वर्षों में यह बीमारी बहुत ही कम क्षेत्र में देखी गई है। विभाग ने समय रहते इस मामले को लेकर एडवाइजरी जारी की है। रोग के लक्षण पीले रंग की धारियों के रूप में पत्तियों पर दिखाई देते हैं। इनमें से पिसी हुई हल्दी जैसा पीला चूर्ण निकलता है। इस रोग की वजह से सिकुड़े दाने पैदा होते हैं जिसके कारण फसल की पैदावार में कमी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐेसे करें बचाव
बीमारी की रोकथाम के लिए प्रोपिकोनाजोल (शाइन/टिल्ट) एक बीघा जमीन के लिए 60 मिली दवाई 60 लीटर पानी में घोलकर छिड़काव करें। रोग के प्रकोप तथा फैलाव को देखते ही 15 से 20 दिन के अंतराल पर दूसरा छिड़काव करें। यह छिड़काव दोपहर बाद इस ढंग से करें कि यह दवाई पौधों के सभी भागों में फैल जाए। विभाग द्वारा कुछ मात्रा में यह दवाई किसानों को निशुल्क दी जाती है। यदि अधिक मात्रा में दवाई की मांग किसान करें तो इस पर पचास प्रतिशत अनुदान दिया जाता है।

कृषि उपनिदेशक चंबा डॉ. कुलदीप धीमान ने बताया कि पीला रतुआ की रोकथाम के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि किसान पीला रतुआ दिखने पर विभाग को सूचित करें। उन्होंने कहा कि फील्ड कर्मचारियों को भी निरीक्षण करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed