फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Increased water level of Pranghala drain, 50 meters of road book

प्रंघाला नाले का बढ़ा जलस्तर, 50 मीटर सड़क बही

Fri, 15 Jul 2022 09:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
Increased water level of Pranghala drain, 50 meters of road book
जान जोखिम में डाल कर भरमौर-हड़सर मार्ग पर प्रंघाला नाला को लकड़ी के सहारे पार करते लोग।संवाद - फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। जिले में भारी बारिश से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। भरमौर-हड़सर सड़क पर देर रात प्रंघाला नाले का अचानक जलस्तर बढ़ गया। इससे सड़क का करीब 50 मीटर हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते हड़सर से भरमौर की ओर आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि वीरवार देर रात भारी बारिश के कारण नाले में बढ़े जलस्तर के दौरान वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। प्रंघाला नाले के पास सड़क का हिस्सा बह जाने से वहां से गुजर रहे लोगों को अपनी जान हथेली पर रखकर नाला पार करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची लोक निर्माण विभाग की लेबर ने सड़क की मरम्मत न होने की सूरत में नाले पर अस्थायी पुली बनाने का कार्य आरंभ किया। देर शाम तक अस्थायी पुली का निर्माण न होने से लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर नाले को आर-पार करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं भारी बारिश से डलहौजी के तहत 17, तीसा में 10, सलूणी में चार और भटियात में तीन सड़कों पर यातायात व्यवस्था बाधित हुई। 34 सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची लोक निर्माण विभाग की लेबर ने सभी बंद सड़कों को यातायात के लिए बहाल किया। इन सड़कों पर यातायात बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत तीसा-द्वितीय के गांव सेरी में वीरवार देर रात लक्ष्मण पुत्र नवरंग की गोशाला की छत क्षतिग्रस्त हो गई। प्रभावित ने क्षतिग्रस्त छत को देखकर समय रहते गोशाला में बंधे मवेशियों को निकाल कर उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाया।

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि नाले में सड़क बह जाने से अब वहां आवाजाही के लिए अस्थायी पुली का निर्माण करवाया जा रहा है। लोगों को जल्द राहत दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed