{"_id":"63ee3883f6d8eb8627026cb4","slug":"increase-awareness-activities-in-panchayats-with-low-sex-ratio-chamba-news-c-19-1-62231-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"चम्बा: कम लिंगानुपात वाली पंचायतों में बढ़ाएं जागरुकता गतिविधियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चम्बा: कम लिंगानुपात वाली पंचायतों में बढ़ाएं जागरुकता गतिविधियां
विज्ञापन
उपायुक्त डीसी राणा ने विशेष निगरानी तंत्र स्थापित करने के दिए निर्देश
चंबा। जिले में कम लिंगानुपात वाली ग्राम पंचायतों में निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी हितधारकों की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता जताई गई है। साथ ही इन पंचायतों में जागरुकता गतिविधियां बढ़ाने की जरूरत है। उपायुक्त ने वीरवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में जिला स्तर पर कार्यान्वित किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के तहत प्रगति की समीक्षा करते हुए यह बात कही। ‘‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’’ योजना के प्रभावी कार्यान्वयन को लेकर उपायुक्त ने विशेषकर कम लिंगानुपात वाली ग्राम पंचायतों में जानकारी और जागरुकता संबंधित गतिविधियों को और अधिक बढ़ाने के निर्देश जारी किए।
उन्होंने ये निर्देश भी दिए कि गर्भवती महिलाओं की समुचित देखभाल और प्रसवपूर्व स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित बनाई जाए। कहा कि समाज में बेटे और बेटियों के बीच भेदभाव की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव लाना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला स्तर पर लैंगिक असंतुलन को दूर करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता से कार्य करने के साथ-साथ लड़कियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों को लेकर भी उन्होंने आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी किए। जिले में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम सहित अन्य सभी कानूनी प्रावधानों के प्रभावी कार्यान्वयन एवं लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए उपायुक्त ने गर्ल चाइल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायतों को सम्मानित करने को भी कहा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को विशेष तौर पर सम्मानित करने का निर्णय भी बैठक में किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों और पूर्व पोषाहार से संबंधित विषयों पर समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आंगनबाड़ी केंद्रों को प्राथमिक विद्यालय के साथ संयुक्त रूप से शुरू करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा।