फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Incidents of fire are increasing in the forests adjacent to the city.

Chamba News: शहर से सटे जंगलों में बढ़ती जा रहीं आग की घटनाएं

Mon, 03 Jun 2024 10:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 03 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Incidents of fire are increasing in the forests adjacent to the city.
चंबा के सरोड़ी जंगल में भड़की आग।संवाद
चंबा। शहर के साथ लगते जंगलों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शरारती तत्व जंगलों में आग लगाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

इससे वन संपदा सहित वन्य जीवों के जीवन पर बुरा असर पड़ रहा है। सोमवार को वन मंडल चंबा के दायरे में आने वाली सरोड़ी वन बीट में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी जंगल में लगी आग को बुझाने में जुट गए। सुबह से लेकर शाम तक ये कर्मचारी जंगल में आग बुझाने में लगे रहे। काफी मशक्कत के बाद इन कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। भीषण गर्मी के बीच में आग की लपटों के बीच जाकर उन्हें बुझाना काफी मुश्किल था, लेकिन कर्मचारियों ने जंगल के प्रति अपनी ड्यूटी को निभाते हुए आग को बुझाने का हर संभव प्रयास किया। यही कारण रहा कि इन कर्मचारियों ने जंगल में लगी आग को समय रहते काबू पा लिया। ग्राउंड फायर होने के चलते आग की घटना में सिर्फ जंगल की झाड़ियां ही जलीं। वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार ने बताया कि सरोड़ी वन बीट में आग लगी थी। इसे वन कर्मचारियों ने बुझा दिया।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed