फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   In the festive season, due to the rules of Kovid, there is a crowd in the shops

त्यौहारी सीजन के चलते बाजार में तोड़े जा रहे कोविड नियम

Thu, 14 Oct 2021 07:15 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
In the festive season, due to the rules of Kovid, there is a crowd in the shops
त्योहारी सीजन में कोविड नियम ताक पर, दुकानों में उमड़ रही भीड़
विज्ञापन

दुकानदार भी दिख रहे लापरवाह, दो गज दूरी की हो रही अवहेलना, मास्क भी नहीं पहने रहे लोग
कोविड नियमों की अनदेखी से घातक हो सकती है कोरोना की तीसरी लहर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा शहर में त्योहारी सीजन के चलते दुकानदार और ग्राहक कोविड नियमों को लेकर लापरवाह हो रहे हैं। दुकानों में सरेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। दुकानों में ग्राहकों की भीड़ जमा की जा रही है। दो गज की दूरी की अवहेलना के साथ मास्क भी नहीं पहना जा रहा है।
त्योहारी सीजन और दशहरा पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ पर भले ही रोक लगा दी हो, लेकिन, बाजार की दुकानों में उमड़ रही भीड़ को रोकने के लिए प्रशासन भी उचित कदम नहीं उठा रहा है। इस कारण आने वाले समय में घातक परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वीरवार को शहर के मुख्य बाजार की दुकानों में खरीदारी करने वाले लोगों की काफी भीड़ दिखी। लोग शादी समारोह और त्योहारी सीजन के चलते बाजार में भारी संख्या में खरीदारी करते नजर आए। बाजार में कपड़ों, बर्तन, जूतों और आभूषण की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ नजर आई। दुकानों में दो गज की दूरी के नियम की पालना करना तो दूर की बात है, ग्राहक और दुकानदार बिना मास्क नजर आए। दुकानदारों की यह लापरवाही कोरोना की तीसरी लहर में घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने हाल ही में मंदिरों में उमड़ रही भीड़ को देखते हुए आदेश जारी किए हैं कि मंदिरों में प्रवेश से पूर्व कोरोना वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट दिखाना होगा। इसके लिए मंदिर कमेटी को जिम्मेवारी सौंपी गई है। यह निर्णय कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने की दृष्टि से लिया गया है, लेकिन, बाजार की दुकानों में कोविड नियमों को सरेआम दरकिनार किया जा रहा है। कोई भी अधिकारी इसे लेकर गंभीरता नहीं दिखा रहा है। जिससे आने वाले समय में हालात बिगड़ सकते हैं। दुकानों में जिस तरह से लोगों की भीड़ उमड़ रही है। उसे देखते हुए प्रशासन को कोविड नियमों की पालना करवाने के उचित इंतजाम करवाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों की अवहेलना पर होगी कार्रवाई
उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि कोविड नियमों की पालना करना सबके लिए आवश्यक है। दुकानदारों को इसके लिए कड़े दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे। नियमों की अवहेलना करने पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed