Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   In Sihunta, too, the fruits of hard work have blossomed on the apple branches.

Chamba News: सिहुंता में भी सेब की डालियों पर खिला मेहनत का फल

Sun, 01 Nov 2026 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 01 Nov 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
In Sihunta, too, the fruits of hard work have blossomed on the apple branches.
चार साल बाद एन्ना किस्म के पौधों पर आए फल, दस बागवानों ने दो हेक्टेयर में तैयार की नई बागवानी की राह
विज्ञापन

25 पौधों से शुरू हुआ प्रयोग, बेहतर पैदावार की आस में अब बागीचे का दायरा बढ़ाने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिहुंता (चंबा)। सेब की बागवानी का नक्शा अब ऊंचाई के दायरे से बाहर निकलने लगा है। भटियात के सिहुंता में बागवानों ने कम ऊंचाई वाले इलाके में सेब उगाने की पहल कर नई इबारत लिखने की कोशिश की है।
चार साल पहले लगाए गए एन्ना किस्म के पौधों पर अब फल आने शुरू हो गए हैं। करीब 25 पौधों से शुरू हुआ यह प्रयोग आज दो हेक्टेयर क्षेत्र तक पहुंच चुका है। दस बागवानों की मेहनत से पेड़ों पर आए फल इस बात की उम्मीद जगा रहे हैं कि आने वाले समय में सिहुंता की पहचान केवल पारंपरिक खेती तक सीमित नहीं रहेगी।
विज्ञापन

इस पहल की शुरुआत बागवानों ने सीमित पौधे लगाकर सेब उत्पादन की संभावनाएं परखने के उद्देश्य से की थी। पौधों को तैयार करने में चार साल तक देखभाल और मेहनत करनी पड़ी। अब फल आने से बागवानों का उत्साह बढ़ा है। हालांकि, इस प्रयोग की असली कसौटी आने वाले समय में मिलने वाली पैदावार और फलों की गुणवत्ता होगी। शुरुआती नतीजे बेहतर रहे तो क्षेत्र के दूसरे किसान भी इस दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं। बागवानों ने भी फिलहाल उत्पादन पर नजर रखी है और अच्छी पैदावार मिलने पर अधिक पौधे लगाकर बागवानी का क्षेत्र बढ़ाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बागवान ओमप्रकाश, पवन कुमार, ज्ञान चंद, विनोद कुमार और मनीष कुमार ने बताया कि उद्यान विभाग ने उन्हें बागवानी के लिए जागरूक किया था। चार साल पहले लगाए गए पौधों पर अब फल आने लगे हैं। उनकी मेहनत का परिणाम सामने दिखने लगा है। यदि आगे भी अच्छी पैदावार होती है तो विभाग से और पौधे लेकर क्षेत्र बढ़ाया जाएगा।

निचले क्षेत्रों में बागवानी को प्रोत्साहित कर रहा विभाग

उद्यान विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रमोद शाह ने बताया कि सिहुंता के किसानों ने निचले इलाकों में सेब उत्पादन की अच्छी पहल की है। विभाग की ओर से भी इस दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक बागवानों को जागरूक कर इस खेती से जोड़ा जा सके। इच्छुक बागवानों को सेब के पौधे उपलब्ध करवाने के साथ तकनीकी जानकारी और मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed