फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   In Saluni market, there is less road and more potholes and waterlogging.

Chamba News: सलूणी बाजार में सड़क कम, गड्ढे और जलभराव ज्यादा

Sun, 25 Oct 2026 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 25 Oct 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
In Saluni market, there is less road and more potholes and waterlogging.
45 पंचायतों के लोगों की आवाजाही वाले बाजार में निकासी नालियां नदारद, बारिश में राहगीरों का चलना मुश्किल
विज्ञापन

वाहनों के गुजरने पर उड़ते हैं गंदे पानी के छींटे, सड़क की मरम्मत और निकासी व्यवस्था सुधारने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। करीब 45 पंचायतों के लोगों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने वाला सलूणी बाजार खुद बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है।
बाजार की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं और बारिश के पानी की निकासी के लिए उचित नालियां नहीं हैं। नतीजतन, बारिश होते ही सड़क पर पानी भर जाता है और आवाजाही मुश्किल हो जाती है। बाजार पहुंचने वाले ग्रामीणों, राहगीरों और व्यापारियों को हर बार इस समस्या से जूझना पड़ता है।
उपमंडल के इस प्रमुख बाजार में दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है, लेकिन जलभराव से निपटने के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। सड़क पर जमा पानी और गड्ढों के कारण पैदल चलने वालों को संभलकर निकलना पड़ता है। वहीं, वाहनों के गुजरने से गंदे पानी के छींटे राहगीरों पर पड़ते हैं। स्थानीय लोगों ने सड़क की मरम्मत करवाने और पानी की निकासी के लिए नालियां बनाने की मांग उठाई है। उधर, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क की मरम्मत और निकासी नाली बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

--
सड़क पर गड्ढे होने से बारिश का पानी जमा हो जाता है। इससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। सड़क की मरम्मत करवाकर समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। - मोनू कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बाजार में पानी की निकासी के लिए उचित नालियां नहीं होने से बारिश का पानी सड़क पर इकट्ठा होता है। नालियों का निर्माण होने से पानी की निकासी बेहतर हो सकती है और लोगों को राहत मिलेगी। - सुजल कुमार
--
सड़क पर जमा पानी से बाजार में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी होती है। वाहनों के गुजरने पर पानी के छींटे उड़ते हैं। इससे बचने के लिए लोगों को सड़क के किनारे संभलकर चलना पड़ता है। - विनोद कुमार

--
सलूणी में बड़ी संख्या में पंचायतों के लोग अपने काम करवाने पहुंचते हैं। ऐसे महत्वपूर्ण बाजार में सड़क और निकासी व्यवस्था की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। संबंधित विभाग को जल्द उचित कदम उठाने चाहिए। - खेम राज
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed