{"_id":"628fb7b770fbb0483615289b","slug":"in-case-of-emergency-even-without-sim-you-can-complain-on-112-number-from-mobile-chamba-news-sml410153088","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपात स्थिति में बिना सिम के भी मोबाइल से 112 नंबर पर कर सकते हैं शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपात स्थिति में बिना सिम के भी मोबाइल से 112 नंबर पर कर सकते हैं शिकायत
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में विद्यार्थी।संवाद
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पुलिस सहायता नंबर 112 बिना सिम और स्क्रीन लॉक लगने पर भी काम करता है। किसी भी आपातकालीन स्थिति में पुलिस के सहायता नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। पुलिस महकमे के मुख्य कार्यालय शिमला में पहले कॉल जाएगी। जिसके बाद संबंधित क्षेत्र के थाने या चौकी में इसकी सूचना पहुंचेगी और पुलिस टीम सहायता के लिए पहुंच जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कियाणी में पुलिस उप अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि जीवन में अपने लिए नहीं तो माता-पिता, गुरुजनों और समाज के लिए सफल होना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवा नशे की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। नशा हमारे शरीर के सेल्स को नुकसान पहुंचाकर धीरे-धीरे हमें मौत के आगोश में ले जाता है। बच्चों को अपने खाता नंबर, आधार कार्ड या अन्य प्रकार की जानकारी किसी से भी साझा नहीं करनी चाहिए। पुलिस लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने विद्यार्थियोें को चाइल्डलाइन नंबर के बारे में भी जानकारी दी। विद्यालय में पुलिस की पाठशाला का आयोजन करवाए जाने पर स्कूल प्रधानाचार्य राज कुमार ने अमर उजाला प्रबंधन की प्रशंसा की।
विद्यार्थी जीवन के लिए अहम योगदान माता-पिता और गुरुजनों का रहता है। पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में उन्हें कानून व्यवस्था के बारे में जानकारी मिली।
-सारा ठाकुर, कक्षा जमा दो
पुलिस की वर्दी देख कर सभी सहम जाते हैं। कार्यक्रम में अधिकारी ने स्वयं स्वीकार किया कि वह उन्हें कानून संबंधी जानकारी देने के लिए जानबूझ कर वर्दी में नहीं आए।
विज्ञापन
जोया खान, कक्षा सातवीं
अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम बेहतरीन रहा। कार्यक्रम के उन्हें कानून की व्यवस्था के बारे में अधिकारी ने विस्तार से जानकारी साझा की।
सुरभि शर्मा, कक्षा छठी
पुलिस अधिकारी ने उन्हें अपना लक्ष्य स्वयं निर्धारित करने, नियम बनाने और उस निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए मेहनत करने की बात कही।
अदिति बड़ोतरा, कक्षा सातवीं