फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   in bhamour apple damage in tree

भरमौर में पेड़ पर ही सड़ गया सेब

Mon, 12 Sep 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला चंबा
अमर उजाला चंबा Updated Mon, 12 Sep 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल के की कई पंचायतों में इस बार सेब पेड़ों में ही खराब होने से बागवानों को खासा नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्षेत्र की खणी और गरिमा पंचायत समेत दूसरे इलाकों में सेब की फसल खराब हो गई है। कीड़ा लगने की वजह से सेब अंदर से सड़ा हुआ निकल रहा है। इस कारण बागवान तुड़ान के बाद सेब को खुले में फेंकने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

 बागवानों का कहना है कि सेब बाहर से बिलकुल साफ हैं, लेकिन जब इन्हें काटा जा रहा है तो अंदर कीड़े और दाग निकल रहे हैं। सेब की फसल उठाने आए कई व्यापारी सेब को वहीं छोड़कर वापस जा रहे हैं। इस कारण बागवान हताश हैं। बागवानों का कहना है कि पहले बारिश ने बागवानों को परेशान किया, अब खराब फसल ने निराश कर दिया है। स्थानीय बागवानों ने इस संबंध में विभाग से हस्तक्षेप की मांग की है। बागवानों बर्फी राम, राकेश, सोनू, घिंद्र, सरदारी, अश्वनी कुमार और अनिल कुमार ने बताया कि मणिमहेश यात्रा के दौरान भरमौर का काफी सेब बिक जाता है। बागवानों को सेब सिर्फ सड़क तक लाना होता है, लेकिन इस बार सेब की फसल बेहद खराब निकल रही है। इस बार सेब का उत्पादन भी कम हुआ था, इस कारण रेट भी ठीक मिले रहे थे। ऐसे में सेब को बीमारी लगने की वजह से अब इसकी बिक्री पर ब्रेक लग गई है। उन्होंने विभाग से आह्वान किया है कि मामले की जांच करें और बागवानों को राहत पहुंचाने का प्रयास करें।
विज्ञापन


इनसेट....

विभाग करे बीमारी की जांच : संघ
फल फूल एवं सब्जी उत्पादक संघ भरमौर के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि पहले इस साल मौसम ने दगा दे दिया। इससे भरमौर में 70 प्रतिशत सेब की फसल को नुकसान पहुंचा था। अभी जो फसल तैयार हुई है उसे बागवान बेचने जा रहे हैं तो सेब के अंदर कीड़े निकलने की वजह से उनके सपने टूट गए हैं। उन्होंने अज्ञात बीमारी के संबंध में विभाग से जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट...
विभाग करेगा निरीक्षण : एसएमएस
बागवानी विभाग के एसएमएस दौलत राम वर्मा का कहना है कि वे मौके पर जाकर फलों का मुआयना करेंगे। जिन बागवानों के सेब को नुकसान हुआ है वे खुद भी सैंपल उन्हें सौंपे। विभाग समय रहते बीमारी का उपचार करेगा, ताकि बागवानों को भविष्य में नुकसान न उठाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed