फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   In Baat after the notice of the forest department

Chamba News: वन विभाग के नोटिस के बाद बाट में कब्जाधारियों ने हटाए अवैध कब्जे

Sun, 11 Dec 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
In Baat after the notice of the forest department
चंबा के बाट में वन विभाग की कार्रवाई के बाद हटाए गए अवैध कब्जों को दर्शाती तस्वीर। - फोटो : Chamba
चंबा। वन विभाग के नोटिस पर बाट पंचायत में आधा दर्जन कब्जाधारियों से सरकारी भूमि से अपने कब्जे हटा लिए हैं। कुछ दिन पहले वन विभाग की टीम ने बाट पंचायत के बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। इस दौरान पाया गया कि वहां पर स्थानीय लोगों ने विभाग की अनुमति के बिना ही सरकारी भूमि पर खोखे बना रखे थे। इसे लेकर विभाग ने उन्हें नोटिस देकर 10 दिन में खोखे हटाने के आदेेश दिए थे। साथ ही यह भी चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने अपने खोखे स्वयं नहीं हटाए तो विभाग उन्हें जबरन हटवा देगा। इसमें उन्हें ज्यादा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

विभाग की चेतावनी के बाद स्थानीय लोगों ने स्वयं अपने खोखों को वहां से हटा लिया है। विभाग की तरफ से वहां रहने वाले अन्य लोगों को भी हिदायत दी गई है कि वे किसी प्रकार से सरकारी भूमि पर कब्जा न करें। अन्यथा उनके खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

वन विभाग की तरफ से इन दिनों सरकारी भूमि पर किए जा रहे अवैध कब्जों की समीक्षा की जा रही है। इसमें जहां पर भी अवैध कब्जे मिल रहे हैं। उन्हें हटाने के लिए कब्जाधारियों को नोटिस थमाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में बीट अफसर सुनील कुमार और उनकी टीम ने बाट पंचायत में वन विभाग की भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बाट बस अड्डा में अवैध कब्जे मिले, जिन्हें हटा दिया गया है। इसी तरह अन्य खंडों में भी वन विभाग की टीमें सरकारी भूमि पर हुए अवैध कब्जों की पहचान करने में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वनमंडल अधिकारी चंबा अमित शर्मा ने बताया कि बाट पंचायत में वन विभाग की भूमि पर किए अवैध कब्जों को स्थानीय लोगों ने स्वयं हटा लिया है। लोगों को अवैध कब्जा नहीं करने को लेकर विभाग जागरूक भी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed