फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Impact of strike on tourism business in Dalhousie

Chamba News: डलहौजी में पर्यटन व्यवसाय पर पड़ा हड़ताल का असर

Wed, 03 Jan 2024 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Jan 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Impact of strike on tourism business in Dalhousie
डलहौजी (चंबा)। ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल से पेट्रोल और डीजल की किल्लत के चलते पर्यटन नगरी डलहौजी में पर्यटन व्यवसाय पर बुरा प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन

नए साल का जश्न मनाने के लिए डलहौजी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी थी। होटलों में 30 और 31 जनवरी को लगभग 70 से 80 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी। नए साल के पहले दिन पर्यटकों को पेट्रोल और डीजल की किल्लत के बारे में पता चला तो वे घर लौट गए। ऐसे में कई होटलों की अग्रिम बुकिंग रद्द होने की भी खबरें हैं। हड़ताल के कारण डलहौजी के पर्यटन व्यवसाय को झटका लगा है। नए साल के तीसरे ही दिन होटलों में ऑक्यूपेंसी 20 प्रतिशत तक पहुंच गई। क्रिसमस और नए साल पर डलहौजी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ने से पर्यटन कारोबारी और दुकानदार खुश थे। डलहौजी के गांधी चौक, सुभाष चौक पर्यटकों की चहल-पहल से गुलजार थे, लेकिन हड़ताल के चलते पेट्रोल-डीजल की कमी की खबर मिलते ही पर्यटक लौट गए। डलहौजी में नए साल के बाद भी जनवरी में पर्यटकों की रौनक रहती थी। पेट्रोल और डीजल की कमी से पर्यटन व्यवसाय प्रभावित हुआ। डलहौजी होटल फेडरेशन के महासचिव हरप्रीत ने बताया कि डलहौजी में नए साल के उपलक्ष्य में लगभग 70 से 80 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी थी। यह अब लगभग बीस प्रतिशत तक रह गई है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed