{"_id":"589611e24f1c1bce22e80f8a","slug":"illigal-construction-destroy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप ने बस स्टैंड के पास से हटाया अवैध शेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप ने बस स्टैंड के पास से हटाया अवैध शेड
अमर उजाला, ब्यूरो,चंबा।
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद चंबा ने बस स्टैंड के पास अवैध रूप से बनाए गए शेड को शनिवार को तोड़ दिया। साथ ही अवैध शेड बनाने वाले को दोबारा इस प्रकार का निर्माण न करने की हिदायत दी गई। हाल ही में प्रशासन के निर्देश पर नप ने बस स्टैंड के पास अवैध कब्जों को हटाया था।
शुक्रवार रात को वहां पर अवैध रूप से शेड बना दिया गया। इसकी भनक नप को शनिवार सुबह लगी। नप ने पुलिस टीम को साथ लेेकर बस स्टैंड के पास बनाए गए अवैध शेड को उखाड़ फेंका। निर्माण में इस्तेमाल की गई लोहे की चादरों को भी नप ने जब्त कर लिया। उधर, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम नैयर ने बताया कि शुक्रवार रात को बस स्टैंड के पास अवैध रूप से शेड का निर्माण किया गया था। जिसे नप ने उखाड़ दिया है। भविष्य में भी अगर शहर में अवैध रूप से शेड या खोखा बनाया जाता है तो कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।