फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   illiagal dumping in bhenra khajjiar

चंबा-खज्जियार मार्ग पर भनेरा में हरे भरे पेडों पर फैंका जा रहा मलबा

Fri, 13 Nov 2020 09:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Nov 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
illiagal dumping in bhenra khajjiar
खज्जियार (चंबा)। चंबा-खज्जियार मार्ग पर भनेरा के पास सड़क कटिंग का मलबा हरे-भरे पेड़ों को ऊपर फेंका जा रहा है। इससे पेड़ों को भारी नुकसान हो रहा है। लोनिवि ने सड़क कटिंग का टेंडर ठेकेदार को दिया है। मगर ठेकेदार मनमानी करते हुए कटिंग करने के बाद मलबा पेड़ों के ऊपर फेंक रहा है।
विज्ञापन

इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। हैरानी इस बात की है कि इसको लेकर लोनिवि की ओर से कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं पेड़ों की रखवाली करने वाला वन विभाग भी मौन है। हालांकि पेड़ों की रक्षा करने के लिए वन विभाग ने वन रक्षकों की ड्यूटी लगाई है। मगर उपरोक्त हालात को देखकर लगता है, कि वन रक्षकों को भी पेड़ों की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में चंबा-खज्जियार सड़क की चौड़ाई का कार्य चला है। लोनिवि ने इस कार्य को डब्यूसीसी कंपनी को दे रखा है। कंपनी के ठेकेदार मनमर्जी से कार्य कर रहे हैं। सड़क कटिंग के दौरान निकलने वाले मलबे को ठेकेदार जहां दिल करता है, वहां फेंक देते हैं। इसको लेकर ठेकेदारों के खिलाफ कोई भी कार्रवाई देखने को नहीं मिल रही है। स्थानीय लोगों ने भी हरे पेड़ों को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन मंडलाधिकारी निशांत मंढोत्रा ने बताया कि उनके ध्यान में यह मामला अभी लाया गया है। इसको लेकर टीम जांच के लिए भेजी जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed