फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   illegal possession removed in churah

चुराह के पुखतला में हटाया अवैध कब्जा

Wed, 15 Feb 2017 10:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, तीसा (चंबा)।
ब्यूरो, अमर उजाला, तीसा (चंबा)। Updated Wed, 15 Feb 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
illegal possession removed in churah
illegal - फोटो : illegal

चुराह घाटी में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए पुखतला में वन भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाया।

विज्ञापन


वन विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से मौके पर जाकर कार्रवाई की। खैर मोहम्मद पुत्र अलादीन निवासी टटरोग पंचायत खुशनगरी ने तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर पुखतला में वन भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था।

उसने एक रिहायशी शेड और उपजाऊ खेत के साथ-साथ पौधे भी लगा रखे थे। वन विभाग के पास यह मामला पहुंचने पर विभाग की ओर से अतिक्रमणकारी को अतिक्रमण हटाने का नोटिस भी जारी किया गया था।
विज्ञापन


उक्त अतिक्रमणकारी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। लिहाजा वन विभाग ने आरओ महेंद्र पाल की अगुवाई में पुलिस के सहयोग से मौके पर पहुंच कर पुखतला में हुए वन भूमि पर कब्जे को हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही अतिक्रमणकारी को यह निर्देश दे दिए गए हैं कि अगर उसने दोबारा वन भूमि पर कब्जा करने की कोशिश की तो विभाग इस संदर्भ में कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा।


इन दिनों वन विभाग ने पूरे चंबा में वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की मुहिम चला रखी है। इससे पहले भी चुराह में वन विभाग ने वन भूमि पर सफलतापूर्वक अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। आरओ वन विभाग तीसा महेंद्र पाल बताया कि वन भूमि पर अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। इसकी रोकथाम के लिए छेड़ी गई मुहिम जारी रखी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed