फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Illegal harvesting accused released on bail

अवैध कटान के आरोपियों को जमानत पर छोड़ा

Tue, 31 Aug 2021 10:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:29 PM IST
विज्ञापन
Illegal harvesting accused released on bail
चंबा। लिल्ह बीट में देवदार के पेड़ को अवैध रूप से काटने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया है। पुलिस ने इस मामले को कोर्ट में भेज दिया है, जहां पर आरोपियों के खिलाफ मुकद्दमा चलेगा। गौरतलब है कि 19 जुलाई को वन विभाग ने पुलिस चौकी गैहरा में वन काटुओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

पहले पुलिस आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए आनाकानी कर रही थी। इसको लेकर वनमंडलाधिकारी ने पुलिस के आलाधिकारी को फोन कर एफआईआर दर्ज करने के लिए कहा था, तब जाकर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की। केस दर्ज होने के बाद कई दिन तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहे। कुछ दिन पहले पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसके बाद जमानत पर आरोपियों को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

17 जुलाई को जब लिल्ह बीट का वन रक्षक जंगल में गश्त कर रहा था तो तीन लोग अवैध रूप से पेड़ काट रहे थे। वनरक्षक ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक वनकाटु वनरक्षक को कुल्हाड़ी से मारने पर उतारू हो गया। वनरक्षक ने बड़ी मुश्किल से वहां से भागकर अपनी जान बचाई थी। इस मामले को लेकर वन विभाग की कर्मचारी एसोसिएशनों ने भी कड़ी निंदा की थी। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि अवैध कटान में हुई एफआईआर में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें जमानत पर छोड़ा गया है। वनमंडलाधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि वन काटुओं के खिलाफ वन विभाग सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed