फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Illegal felling... Forest guard and forest division officer suspended, notice to five personnel

Chamba News: अवैध कटान ... वन रक्षक और वन खंड अधिकारी सस्पेंड, पांच कर्मियों को नोटिस

Thu, 28 Sep 2023 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 28 Sep 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
Illegal felling... Forest guard and forest division officer suspended, notice to five personnel
खैरना ओर चुंडी जंगल मे अवैध कटान की जांच करती विभागीय टीम।स्त्रोत:जागरूक पाठक
चंबा। वन मंडल चुराह के खैरना और चुंडी जंगल में अवैध कटान मामले में वन रक्षक और वन खंड अधिकारी को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन

पांच अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इन पर भी निलंबन की तलवार लटक गई है। वन मंडल अधिकारी ने जंगलों में गहनता से जांच करवाई तो टीडी के नाम पर देवदार और कायल के पेडों का भारी मात्रा में अवैध कटान मिला। टीडी के तहत जो पेड़ मंजूर किए गए थे, उनकी बजाय टीडी धारक ने हरे-भरे पेड़ काट डाले। इसमें विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत की आशंका है। ऐसे में विभाग ने वन रक्षक और वन खंड अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है। पांच कर्मचारियों को नोटिस भेजे गए हैं। इनका जवाब शीघ्र देने के आदेश दिए गए हैं।

वन विभाग के पास जंगल में अवैध कटान की शिकायत पहुंची थी। वन मंडल अधिकारी की अगुवाई में टीम जांच के लिए जंगल में पहुंची तो टीडी के नाम पर पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया। टीम ने जंगल में देवदार और कायल के 661 स्लीपर भी बरामद किए। 135 पेडों के ठूंठ मिले हैं। इन्हें टीडी के नाम पर अवैध तरीके से काटा गया था। विभाग में टीडी मंजूर होती है तो चिह्नित पेड़ का कटान संबंधित वन रक्षक और वनखंड अधिकारी की देख-रेख में होता है। ऐसे में टीडी के तहत मंजूर पेडों के बजाय अन्य पेड़ पेड़ों का कटान इस बात की तरफ इशारा करता है कि इसमें विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही रही। मामले की जांच के लिए विभाग ने धर्मशाला की टीम भी जंगल में भेजी थी। वनखंड अधिकारी और धर्मशाला की टीम की रिपोर्ट के आधार पर विभाग ने यह कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन

--
छह साल में सेवाएं देने वाले भी जांच के दायरे में
खैरना और चुंडी जंगलों से संबंधित वन बीटों में पिछले छह साल में सेवाएं देने वाले वन रक्षक और वन खंड अधिकारी सहित वन परिक्षेत्र अधिकारी भी जांच के दायरे में हैं। ऐसे में इन कर्मचारियों को विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। दो कर्मचारियों के सस्पेंड होने के बाद अन्य कर्मचारियों की नींद उड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--मुख्य वन अरण्यपाल चंबा अभिलाष ने बताया कि विभागीय जांच के बाद दो कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। पांच अन्य कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी हुए हैं। इन कर्मचारियों के जवाब मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed