{"_id":"6771432408c202916c0cc804","slug":"ignoring-warnings-tourists-are-playing-pranks-on-the-banks-of-ravi-river-chamba-news-c-88-1-ssml1006-140655-2024-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चेतावनी की अनदेखी, रावी नदी के किनारे अठखेलियां कर रहे पर्यटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चेतावनी की अनदेखी, रावी नदी के किनारे अठखेलियां कर रहे पर्यटक
Mon, 30 Dec 2024 06:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 30 Dec 2024 06:08 AM IST
विज्ञापन
रावी नदी किनारे न जाने का लगा सूचना बोर्ड़। -संवाद
चंबा। रावी नदी के तट पर अठखेलियां और सेल्फी लेने की लापरवाही पर्यटकों की जान के लिए खतरा बन रही है। बढ़ते जलस्तर और चमेरा बांध से कभी भी पानी छोड़े जाने की चेतावनी के बावजूद पर्यटक नदी के किनारे जाने से बाज नहीं आ रहे। प्रशासन द्वारा लगाए गए चेतावनी बोर्डों को नजरअंदाज कर बंद रास्तों से पर्यटक रावी नदी के किनारे पर पहुंच रहे हैं।
चंबा-पठानकोट एनएच पर तड़ोली क्षेत्र में पर्यटक रावी नदी के तट पर जा रहे हैं, जहां पहले भी हादसे हो चुके हैं। खनन माफिया ने नदी की ओर जाने वाले बंद किए गए रास्तों को दोबारा खोल दिया है। इससे अब ये रास्ते पर्यटकों के लिए खुल गए हैं। पर्यटक चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज कर रहे हैं और नदी के तट पर जा अठखेलियां कर रहे हैं।
बता दें कि इसी क्षेत्र में कुछ वर्ष पहले पर्यटकों के बह जाने की घटनाएं हुईं हैं। इसमें दो पर्यटकों की जान चली गई है। इसके बाद यहां सुरक्षा के लिए लगाए गए गृह रक्षकों को तैनात किया गया था। मगर अब उन्हें हटा लिया गया है और केवल चेतावनी बोर्ड ही मौजूद हैं। चेतावनी बोर्ड पर साफ लिखा है कि रावी नदी में न जाएं। चमेरा बांध से किसी भी समय पानी छोड़ा जा सकता है, जिससे नदी के तट पर जाने वालों की जान को खतरा हो सकता है। मगर इसको नजरअंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने कहा कि पर्यटकों को चेतावनी को अनदेखा करके रावी नदी के तट पर नहीं जाना चाहिए। यह चेतावनी उनकी सुरक्षा के लिए जारी की गई है। पर्यटकों को रावी नदी में जाने से रोकने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।