{"_id":"6afdde60f8cf735a0702d874","slug":"if-trees-are-cut-under-the-cover-of-snowfall-the-perpetrators-will-be-caught-chamba-news-c-88-1-ssml1006-203274-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बर्फबारी की आड़ में पेड़ काटे तो पकड़े जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बर्फबारी की आड़ में पेड़ काटे तो पकड़े जाएंगे
विज्ञापन
चंबा। सर्दियों में होने वाली बर्फबारी के दौरान जंगलों में अवैध कटान की आशंका को देखते हुए वन विभाग अलर्ट हो गया है। बर्फ की सफेद चादर बिछने से पहले ही विभाग ने जंगलों की वास्तविक स्थिति का रिकॉर्ड तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके तहत जंगलों में प्राकृतिक रूप से गिरे पेड़ों और टीडी (टिंबर डिस्ट्रीब्यूशन) के तहत काटे गए पेड़ों की संख्या का मिलान किया जा रहा है। इसका उद्देश्य बर्फबारी की आड़ में होने वाले संभावित अवैध कटान पर अंकुश लगाना है।
वन विभाग की योजना के तहत बर्फबारी से पहले और मौसम खुलने के बाद जंगलों का दोबारा निरीक्षण किया जाएगा। दोनों निरीक्षणों की रिपोर्ट का मिलान कर यह पता लगाया जाएगा कि इस अवधि में पेड़ों की संख्या या जंगलों की स्थिति में कोई अंतर तो नहीं आया है। इससे अवैध रूप से पेड़ काटने की घटनाओं का पता लगाने में मदद मिलेगी। इसी कड़ी में मंगलवार को वन परिक्षेत्र किलाड़ की टीम ने जंगलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वन परिक्षेत्र अधिकारी वीरभद्र शर्मा, डिप्टी रेंजर संजीव कुमार सहित वन रक्षक और वन मित्र मौजूद रहे। पांगी के अन्य वन परिक्षेत्रों में भी संबंधित टीमें जंगलों का निरीक्षण कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान जुटाए गए आंकड़ों की रिपोर्ट तैयार कर डीएफओ कार्यालय में जमा करवाई जाएगी। विभाग ने वन रक्षकों को बर्फबारी के दौरान भी जंगलों में नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं।
पांगी वन मंडल में वन रक्षकों के 10 पद खाली
वन मंडल पांगी में चार वन परिक्षेत्र हैं। यहां वन रक्षकों के 23 पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में केवल 13 वन रक्षक ही कार्यरत हैं। ऐसे में एक वन रक्षक के पास दो वन बीटों का अतिरिक्त कार्यभार भी है। कर्मचारियों की कमी के चलते जंगलों की निगरानी करना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है। यही वजह है कि वन विभाग जंगलों की सुरक्षा के लिए पहले से ही तैयारियां पुख्ता कर रहा है।
विज्ञापन
बर्फबारी से पहले तैयार किया जा रहा रिकॉर्ड : डीएफओ
पांगी के डीएफओ रवि गुलेरिया ने बताया कि बर्फबारी से पहले जंगलों की वास्तविक स्थिति का रिकॉर्ड तैयार करवाया जा रहा है। कुछ जंगलों का निरीक्षण वह स्वयं भी कर रहे हैं। सर्दियों में अवैध कटान रोकने के लिए विभाग पूरी सतर्कता बरतेगा।