फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If the solar lights are not started then the trade board will keep the shops closed

सौलर लाइटें शुरू न होने पर बंद हो सकता है भरमौर बाजार

Sat, 13 Aug 2022 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
If the solar lights are not started then the trade board will keep the shops closed
भरमौर(चंबा)। मणिमहेेश यात्रा शुरू होने से पहले अगर भरमौर में बंद पड़ी सोलर लाइटों को चालू नहीं किया तो व्यापार मंडल भरमौर अपनी दुकानें बंद रखेगा और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलेगा। इसके लिए व्यापार मंडल ने शनिवार को आपातकालीन बैठक करके स्थानीय प्रशासन को अल्टीमेटम दे दिया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के प्रधान रंजीत शर्मा ने बताया कि पट्टी से लेकर ददवां तक लगी सोलर लाइटें बंद पड़ी हैं। इसकी वजह से मणिमहेश यात्रियों को परेशानी हो रही है। प्रशासन और बिजली बोर्ड लाइटों को चालू करवाने में गंभीरता नहीं दिखा रहे हैं। इसलिए व्यापार मंडल को कड़ा रुख अपनाना पड़ रहा है। यात्रा शुरू होने से पहले अगर लाइटें चालू नहीं की गई तो व्यापार मंडल बैठक कर बाजार बंद करने की तिथि को निर्धारित करेगा। उसके बाद जो भी परिस्थिति पैदा होगी, उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। कहा कि बीते साल पट्टी से ददवां के बीच करीब 45 लाख की सोलर लाइटें लगाई गई थी, लेकिन बिल जमा न होने के कारण अब ये लाइटें जगना बंद हो चुकी हैं। इसकी वजह से स्थानीय लोगों सहित मणिमहेश यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जब ये लाइटें लगाई गई थी, तब बिल की अदायगी को लेकर किसी भी विभाग को जिम्मेदारी नहीं दी गई थी। यही कारण है कि पिछले कई महीनों से बिजली का बिल न भरने से बोर्ड ने इन लाइटों को बंद कर दिया है। इसकी वजह से बाजार में रात के समय पहुंचने वाले मणिमहेश यात्रियों को अंधेरे में भटकना पड़ रहा है। लाइटें भरमौर, संचूई और घरेड़ पंचायतों के मुख्यमार्ग और बाजार में लगाई गई हैं। बैठक में कोर समिति सदस्य टेक चंद ठाकुर, देस राज शर्मा, जैसी राम ठाकुर, उपाध्यक्ष आजाद जरयाल, तिलक शर्मा, कालू राम, महासचिव सुरेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष कर्ण शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। इस संबंध में उपमंडल अधिकारी असीम सूद ने बताया कि जल्द ही लाइटों को चालू करवाने की व्यवस्था करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed