फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If the posts of teachers are not filled in two days, the school will be locked

दो दिन में शिक्षकों के पद न भरे तो स्कूल में लगा देंगे ताला

Sat, 07 May 2022 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
If the posts of teachers are not filled in two days, the school will be locked
चंबा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैल्ला में शिक्षकों के पद न भरने पर अभिभावक भड़क गए हैं। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर स्कूल में दो दिन में अध्यापकों की तैनाती नहीं की गई तो वे स्कूल प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

साथ ही स्कूल भवन को भी ताला लगा देंगे। यही नहीं, उन्होंने सरकार को आत्मदाह करने की भी चेतावनी दे डाली है। शनिवार को अध्यापकों की तैनाती की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त डीसी राणा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि सरकार ने स्कूल को 2017 में स्तरोन्नत किया था। इस समय स्कूल में 342 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन स्कूल में वरिष्ठ कक्षाओं के लिए अध्यापकों की तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन

ऐसे में स्कूल में जमा एक और दो में प्रवेश ले चुके 77 विद्यार्थी 18 किलोमीटर दूर कल्हेल स्कूल में पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने बताया कि इस स्कूल में तीन पंचायतें करेरी, चरोड़ी और भावला के विद्यार्थी पढ़ने के लिए पहुंचते हैं। स्कूल में अध्यापकों के साथ-साथ प्रधानाचार्य का पद भी खाली है। बताया कि इस मामले के बारे में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन पर भी शिकायत की गई है लेकिन आज दिन तक कोई पहल नहीं हो पाई है। प्रतिनिधिमंडल में खलील अहमद, रज्जाक, जवारदीन, हनीफ, मुस्सा, छज्जु राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed