{"_id":"62e1714e191d9a4f08640fdb","slug":"if-someone-misbehaves-with-a-woman-in-the-bus-then-complain-chamba-news-sml4165646126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में कोई महिला से दुर्व्यवहार करे तो करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में कोई महिला से दुर्व्यवहार करे तो करें शिकायत
विज्ञापन
चंबा। मणिमहेश यात्रा को लेकर परिवहन विभाग ने बेहतर यातायात व्यवस्था को सुनिश्चित बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ओंकार सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें बस और टैक्सी ऑपरेटरों को आवश्यक निर्देश दिए गए। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने निर्देश जारी किए कि अगर कोई यात्री बस के इंजन पर लगी अतिरिक्त सीट पर बैठा हो या किसी महिला, बेटी के साथ दुर्व्यवहार करता हुआ पाया गया तो उसकी शिकायत तुरंत पुलिस से करें।
विशेष मौके जैसे मिंजर, मणिमहेश मेले और अन्य उत्सवों आदि के दौरान बस मालिक विशेष परमिट ले सकते हैं, लेकिन उनके रूट प्रभावित नहीं होने चाहिए। बस ऑपरेटर अपने चालकों को स्वयं यातायात नियमों के प्रति सचेत करें और समय-समय पर बसों का निरीक्षण भी करें। टैक्सी और बस ऑपरेटर निर्धारित किराये से अधिक न वसूलें। वाहनों के दस्तावेज जैसे फिटनेस, बीमा, टैक्स, प्रदूषण सर्टिफिकेट आदि पूरा रखें। यात्रा के दौरान संदिग्ध व्यक्ति मिलने और दिखने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सड़कों पर गलत ढंग से वाहनों को खड़ा न करें। बैठक में वाहनों में क्षमता से अधिक सवारियां भरने, सवारियों को टिकट न देने, कम अथवा अधिक किराया वसूलने की शिकायतें और बस और टैक्सी के स्टाफ के व्यवहार आदि के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। कहा कि मणिमहेश यात्रा सहित मिंजर मेले के दौरान विभाग की टीमें जिले में जगह-जगह नाकाबंदी करेंगी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।