फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If Rs 16.6 lakh is not paid in 10 days, electricity of 31 shops will be cut

Chamba News: 10 दिन में 16.6 लाख रुपये न भरे तो 31 दुकानों की कटेगी बिजली

Tue, 10 Oct 2023 10:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
If Rs 16.6 lakh is not paid in 10 days, electricity of 31 shops will be cut
चंबा। शहर के 31 दुकानदारों ने नगर परिषद चंबा के 16.6 लाख रुपये पर कुंडली मार ली है। दुकानदारों की ओर से नगर परिषद को दुकानों के किराये का भुगतान नहीं किया जा रहा है। लाखों की राशि फंसने के बाद अब समय पर दुकान का किराया न देने वालों के खिलाफ नगर परिषद चंबा ने कार्रवाई का मन बनाया है। किराये का भुगतान न होने पर 31 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए है। इनमें से 11 लोगों ने राजीव गांधी शॉपिंग कॉम्पलेक्स में दुकाने किराये पर ले रखी है तो वहीं, शहर में अन्य जगह लोगों ने 20 दुकानों का मासिक किराया नहीं चुकाया है।
विज्ञापन

हैरानी की बात तो यह है कि यह पेंडेंसी एक दो माह की नहीं है, बल्कि पिछले दो सालों से ही इन दुकानदारों ने किराया नहीं दिया है। किराया न आने की सूरत में अब नगर परिषद हरकत में आई। नगर परिषद की ओर से दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि सभी दुकानदार दस दिन के भीतर किराया जमा करवाएं। अन्यथा दुकानों के बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। इसके लिए नगर परिषद चंबा ने बिजली बोर्ड को भी पत्र जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार नगर परिषद चंबा की ओर से दुकानों के किराए अलग-अलग निर्धारित किए गए है। इसमें 700 से लेकर 1,100 रुपये मासिक किराया शामिल है। दुकानदार इतनी कम रकम का भुगतान भी नहीं कर रहे हैं। नगर परिषद के तहत 458 दुकानें है और नप ने सस्ती दरों पर दुकानें किराये के लिए दी गई है। ताकि लोग शहर में अपनी आजीविका चला सकें, लेकिन दुकानदार आमदनी तो अर्जित कर रहे हैं, लेकिन नगर परिषद को किराया न चुका रहे हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद चंबा अध्यक्ष नीलम नैयर ने खबर की पुष्टि की है। 31 दुकानदारों को नोटिस जारी कर 10 दिन के भीतर किराये का भुगतान करने के निर्देश दिए गए हैं। दुकानदार अगर ऐसा नहीं करते है तो उनके बिजली कनेक्शन अस्थायी तौर पर काट दिए जाएंगे। इस बारे में बिजली बोर्ड को भी पत्र भेजकर सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed