फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If officers do not come to the meeting, notice will not be given, they will complain directly to the ministers.

Chamba News: अधिकारी बैठक में नहीं आए तो नोटिस नहीं देंगे, सीधे मंत्रियों से करेंगे शिकायत

Wed, 31 Jan 2024 10:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 31 Jan 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
If officers do not come to the meeting, notice will not be given, they will complain directly to the ministers.
चंबा। जिला परिषद सदस्यों की त्रैमासिक बैठक में भाग न लेने वाले अधिकारियों को अब कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन

अनुपस्थित अधिकारियों के लिए अलग से रिवाइज्ड बैठक बुलाई जाएगी। इसमें त्रैमासिक बैठक में चर्चा के लिए आए मदों पर मंथन किया जाएगा। अगर अधिकारी दोनों बैठकों से अनुपस्थित रहते हैं तो उनकी शिकायत मंत्रियों से की जाएगी। जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने बुधवार को त्रैमासिक बैठक के दौरान यह प्रस्ताव रखा। इस प्रस्ताव पर सभी सदस्यों ने सहमति जताई और प्रस्ताव को पारित किया।
बुधवार को जिला परिषद कार्यालय के सभागार में त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला परिषद अध्यक्ष नीलम कुमारी ने की। बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने विभिन्न मदों पर चर्चा की। अधिकारियों से जवाब भी लिए। ग्रामीण इलाकों में बढ़ती लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर जिला परिषद अध्यक्ष की ओर से पशुपालन विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देश दिएं कि लावारिस पशुओं को छोड़ने वाले पशु मालिकों पर कार्रवाई की जाए। इसके अलावा उन्होंने बैठक में यह भी मद रखा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ऐसा क्यूआर कोड तैयार किया जाए, जिससे जिले में खुले होम स्टे की जानकारी, रेट सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी मिल सके। इस बारे में जिला पर्यटन विभाग को जिप अध्यक्ष ने निर्देश किया।
विज्ञापन

--
अचानक स्थगित कर दिया स्कूल का सालाना समारोह : मनोज
जिप सदस्य मनोज कुमार ने बताया कि हाल ही में एक स्कूल का वार्षिक समारोह शिक्षा विभाग के अफसरों ने अचानक स्थगित कर दिया। समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। इस पर शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने जवाब दिया कि उन्हें समारोह की कोई जानकारी नहीं थी। स्कूलों को आदेशित किया गया है कि वे समारोह आयोजित करने से पहले विभाग के कार्यालय में सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed