फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If NPP does not pay the water bill within six months, the connection will be disconnected.

Chamba News: नप ने छह माह में पानी का बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन

Wed, 03 Apr 2024 10:21 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 03 Apr 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
If NPP does not pay the water bill within six months, the connection will be disconnected.
नप ने छह माह में पानी का बिल नहीं भरा तो कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग ने दिया अल्टीमेटम, कुंराह स्थित कूड़ा संयंत्र में बिछाई गई है पेयजल लाइन
नप की कार्यकारी अधिकारी बोलीं - जल्द कर दिया जाएगा पानी के बिल का भुगतान

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। नगर परिषद ने कुंराह स्थित कूड़ा संयंत्र में पानी का बिल एक सप्ताह में एकमुश्त नहीं भरा तो जलशक्ति विभाग कनेक्शन काट देगा। बार-बार अवगत करवाने के बावजूद नगर परिषद ने बीते छह माह से पानी के बिल की अदायगी नहीं की है। ऐसे में जलशक्ति विभाग अब सख्त हो गया है। जलशक्ति विभाग का दावा है कि पानी का बिल भरने के लिए कई बार नगर परिषद को अवगत करवाया गया, बावजूद इसके बिल की अदायगी नहीं की है। ऐसे में अब विभाग ने पानी का बिल भरने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। इसके बाद भी बिल नहीं भरा गया तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। दूसरी ओर, नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी नीलम ने जल्द पानी के बिल का भुगतान करने की बात कही है।
चंबा शहर से निकलने वाले टनों के हिसाब से कूड़े-कर्कट के निष्पादन की व्यवस्था कुंराह स्थित कूड़ा संयंत्र में की गई है। कुंराह में शौचालय भी बनाया गया है। इसके लिए जलशक्ति विभाग ने पेयजल लाइन बिछाई है। नप चंबा की ओर से लंबे समय से पेयजल बिल की अदायगी नहीं की गई है। वर्तमान में 18 हजार रुपये बकाया बिल बन चुका है। अब जलशक्ति विभाग ने नप को एक सप्ताह में एकमुश्त पेयजल बिल जमा करवाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

जलशक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता लकिंद्र ने कहा कि नगर परिषद ने छह माह से पेयजल बिल की अदायगी नहीं की है। अब नप को एक सप्ताह में एक मुश्त बिल जमा करवाने के लिए कहा गया है। ऐसा न करने पर कुंराह स्थित कूड़ा संयंत्र में शौचालय का पेयजल कनेक्शन काटा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी नीलम ने कहा कि यह मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द ही पेयजल के बिल का भुगतान करवाने का प्रयास करेंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed