फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   If demands are not met then they will protest against the government

Chamba News: मांगें पूरी न कीं तो सरकार के खिलाफ बोलेंगे हल्ला

Tue, 11 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
If demands are not met then they will protest against the government
परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन ने बैठक में लिया फैसला
विज्ञापन

कहा, 10 तारीख बीत जाने के बाद भी नहीं हो पाया भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन पेंशनर कल्याण संगठन चंबा की बैठक जिला मुख्यालय में हुई। इसमें पेंशनरों से जुड़ी समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। साथ ही इन मांगों को जल्द पूरा करने का आह्वान सरकार से किया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि दस तारीख बीत जाने के बावजूद पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है। इसके चलते पेंशनरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन का भुगतान न होने पर पेंशनरों में रोष है। पदाधिकारियों ने बताया कि वे पिछले काफी समय से 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनरों की पांच, दस और 15 प्रतिशत पेंशन बढ़ोतरी की मांग कर रहा है लेकिन सरकार और प्रबंधन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। 2016 से एरियर की किस्त अन्य विभागों में दी जा रही है लेकिन निगम प्रबंधन के कर्मचारियों के लिए कोई सौगात नहीं दी जा रही है। उन्होंने सरकार और प्रबंधन को चेताया है कि अगर इन मांगों को जल्द पूरा नहीं किया जाता है तो वे सरकार और प्रबंधन के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे और रोष रैली निकालेंगे। इसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रबंधन की होगी। बैठक में पदाधिकारी शाहनवाज खान, मनोहर लाल, देस राज, दिलीप सिंह, साहब चंद, उत्तम सिंह, प्यारे लाल, चैन लाल, सौरभ सिंह, महेश नाथ सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed